* घटोन गांव में पहली बार पशु चिकित्सा शिविर*

260 पशुओं का टीकाकरण और कृत्रिम गर्भाधान की शुरुआत
रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़) सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के दूरस्थ पहाड़ी गांव घटोन में पहली बार पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। लंबे समय से सड़क सुविधा से वंचित इस गांव तक हाल ही में जिला प्रशासन द्वारा 5 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराए जाने के बाद पहली बार चिकित्सा टीम पहुंच सकी। कलेक्टर श्री विलास भोसकर के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में 260 पशुओं को खुरपका और चेचक रोग से बचाव के टीके लगाए गए, वहीं 25 बीमार पशुओं का इलाज किया गया। इसके साथ ही बकरियों में कृत्रिम गर्भाधान की भी शुरुआत की गई।
ग्रामीणों की मांग पर मिली सुविधा
गौरतलब है कि घटोन गांव के अधिकतर लोग बकरी पालन से अपनी आजीविका चलाते हैं। ग्रामीण बकरियों को अपनी आर्थिक मजबूती का आधार यानी “एटीएम” मानते हैं। हाल ही में आयोजित ग्राम चौपाल में ग्रामीणों ने पशु चिकित्सा सुविधाओं की मांग की थी, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने इस शिविर का आयोजन किया। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि उन्नत नस्ल की बकरियों के माध्यम से ग्रामीणों की आय बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाए।
विशेषज्ञों की टीम ने दी सेवाएं
शिविर में लखनपुर के पशु चिकित्सक डॉ. सफदर और डॉ. नेहा सिंह ने पशुओं की जांच और उपचार किया। अंबिकापुर से उपसंचालक पशु चिकित्सा डॉ. आरपी शुक्ला और डॉ. सीके मिश्रा भी शिविर में मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीणों को पशु स्वास्थ्य और नियमित टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी।
इस पहल से घटोन के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। सड़क निर्माण और चिकित्सा शिविर जैसी योजनाओं से अब गांव में विकास की नई किरण दिखाई देने लगी है।

  • Related Posts

    राज्य सरकार जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री साय

    जल संरक्षण को दिनचर्या का हिस्सा बनाने, जल संरचनाओं की रक्षा और जल के प्रति जिम्मेदार सोच अपनाने का मुख्यमंत्री ने किया आह्वान मुख्यमंत्री श्री साय और केंद्रीय जल शक्ति…

    *उप मुख्यमंत्री ने छत्रपति शिवाजी के प्रतिमा का किया लोकार्पण*

    छत्रपति शिवाजी का व्यक्तित्व एवं जीवन देता है राष्ट्र प्रेम की सीख- उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा छत्रपति शिवाजी चौक में स्थापित की गई भव्य प्रतिमा रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्य सरकार जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री साय

    • By SIYASAT
    • February 20, 2026
    • 1 views
    राज्य सरकार जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री  साय

    *उप मुख्यमंत्री ने छत्रपति शिवाजी के प्रतिमा का किया लोकार्पण*

    • By SIYASAT
    • February 20, 2026
    • 1 views
    *उप मुख्यमंत्री ने छत्रपति शिवाजी के प्रतिमा का किया लोकार्पण*

    *पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल की पहल से 69.09 करोड़ की लागत से लरंग साय चौक-रामानुजगंज मार्ग का होगा फोरलेन चौड़ीकरण*

    • By SIYASAT
    • February 20, 2026
    • 1 views
    *पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल की पहल से 69.09 करोड़ की लागत से लरंग साय चौक-रामानुजगंज मार्ग का होगा फोरलेन चौड़ीकरण*

    *पवित्र माह रमज़ान में शासकीय मुस्लिम कर्मचारियों को 01 घंटा पूर्व कार्यालय छोड़ने की अनुमति सरकार का सराहनीय कार्य – डाॅ.सलीम राज*

    • By SIYASAT
    • February 20, 2026
    • 3 views
    *पवित्र माह रमज़ान में शासकीय मुस्लिम कर्मचारियों को 01 घंटा पूर्व कार्यालय छोड़ने की अनुमति सरकार का सराहनीय कार्य – डाॅ.सलीम राज*

    *रायगढ़ पुलिस की इंटर स्टेट क्रिकेट सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्यवाही, करोड़ों के ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का खुलासा*

    • By SIYASAT
    • February 20, 2026
    • 3 views
    *रायगढ़ पुलिस की इंटर स्टेट क्रिकेट सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्यवाही, करोड़ों के ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का खुलासा*

    *खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा*

    • By SIYASAT
    • February 20, 2026
    • 1 views
    *खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा*

    You cannot copy content of this page