*PM मोदी और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सोशल मीडिया में की अभ्रद टिप्पणी, कांग्रेस के पूर्व विधायक के खिलाफ FIR दर्ज*

बिलासपुर. (सियासत दर्पण न्यूज़) पहलगाम आतंकी हमले में 26 पर्यटकों के मारे जाने के बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए पाकिस्तान को करारा जवाब दिया. इस सैन्य कार्रवाई की देशभर में सराहना हो रही है, वहीं छत्तीसगढ़ के एक पूर्व विधायक ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की और विवादों में घिर गए. पुलिस ने पूर्व विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है.

जानकारी के अनुसार, बिलासपुर जिले के सीपत विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक अरुण तिवारी ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए एक पोस्ट शेयर किया था. यह पोस्ट होते ही बवाल मचा दिया. पोस्ट वायरल होने के बाद पन्ना नगर निवासी रंजीत यादव ने बिलासपुर के सिविल लाइन थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई.

शिकायतकर्ता रंजीत यादव ने बताया कि वह छात्र राजनीति और समाज सेवा से जुड़ा हुआ है और प्रधानमंत्री मोदी, भारतीय सेना और ऑपरेशन सिंदूर के प्रति उसका गहरा सम्मान है. पीएम मोदी पर औछी टिप्पणी और भारतीय सेना के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट से भावना आहत होने पर उसने यह शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पूर्व विधायक अरुण तिवारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 और 352 के तहत मामला दर्ज किया है. तिवारी की फेसबुक पोस्ट की जांच और डिजिटल साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं.

  • Related Posts

    *शादी का दिन बना बवाल, दुल्हन ने शराबी दूल्हे को देखकर शादी रद्द की*

    बिलासपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) शादी का मंडप सजा था, बारात दरवाजे पर थी और रिश्तेदार खुशी-खुशी बारात का स्वागत कर रहे थे, लेकिन कुछ ही पलों में माहौल पूरी…

    *टाइगर रिजर्व में पर्यावरणीय संकट: 1 लाख पेड़ काटे गए, 265 एकड़ पर अवैध कब्जा*

    गरियाबंद/रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में 1 लाख पेड़ काटे गए। ISRO की सैटेलाइट इमेजरी और ड्रोन सर्वे में इसका खुलासा हुआ है। यहां…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर में निगम का सख्त कदम: 131 दुकानों पर की गई कार्रवाई*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 1 views
    *रायपुर में निगम का सख्त कदम: 131 दुकानों पर की गई कार्रवाई*

    *रायपुर में खाद्य-औषधि प्रशासन ने बड़ी रेड, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 1 views
    *रायपुर में खाद्य-औषधि प्रशासन ने बड़ी रेड, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई*

    *पीठाधीश्वर को व्हाट्सएप पर मिली जानलेवा धमकी*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 2 views
    *पीठाधीश्वर को व्हाट्सएप पर मिली जानलेवा धमकी*

    *सड्डू में 55 साल के व्यक्ति की संदिग्ध मौत*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 2 views
    *सड्डू में 55 साल के व्यक्ति की संदिग्ध मौत*

    *रायपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी ने वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 2 views
    *रायपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी ने वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा*

    *कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 30 अप्रैल को रायपुर दौरे पर*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 3 views
    *कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 30 अप्रैल को रायपुर दौरे पर*

    You cannot copy content of this page