*सबसे ज्यादा व्यस्त बाजार में भीषण आग, 25 दुकानें जलकर खाक*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) शहर के सबसे पुराने और व्यस्त बाजार शनिचरी बाजार में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई। बाजार की संकरी गलियों में आग तेजी से फैलती चली गई और करीब 25 दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। आग इतनी विकराल थी कि मौके पर पहुंचे नगर निगम के दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। लेकिन गली की तंग गलियों के कारण आग पर काबू पाने में मुश्किलें आईं।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने तत्काल एसईसीएल और एनटीपीसी से भी दमकल वाहन मंगवाए। घंटों की मशक्कत के बाद किसी तरह आग को काबू में किया गया, लेकिन सुबह तक बाजार में धुआं और राख की चादर छाई रही। प्रभावित दुकानदारों में सबसे अधिक कपड़े, जूते-चप्पल, इलेक्ट्रॉनिक्स और जनरल स्टोर संचालक शामिल हैं, जिनका लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

दमकल विभाग ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। मौके अधिकारी मौजूद रहे और स्थिति का जायजा लेते रहे। इसके अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि भी बाजार पहुंचकर व्यापारियों को ढांढस बंधाते नजर आए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने एहतियातन आसपास की दुकानों को खाली करा लिया था, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page