*रायपुर,,25 वर्षों से पदोन्नति की राह देख रहे 55 निरीक्षक बनेंगे DSP*

रायपुर:(सियासत दर्पण न्यूज़) प्रदेश में विगत 25 वर्षों से पदोन्नति की राह देख रहे 55 निरीक्षक अब उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) बनेंगे। पुलिस विभाग के अंतर्गत कार्यरत निरीक्षक संवर्ग के वर्ष 1999 और 2000 बैच के निरीक्षकों को पदोन्नति देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभाग में मात्र 17 रिक्त पदों के कारण यह प्रक्रिया अटकी हुई थी।

इसके साथ ही रक्षित निरीक्षक संवर्ग से एक अधिकारी, विशेष शाखा (एसबी) से एक निरीक्षक, आर्म्स शाखा से एक निरीक्षक तथा कंपनी कमांडर पद पर कार्यरत सात अधिकारियों को सहायक सेनानी पद पर पदोन्नत किया गया है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से विगत दिनों अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर पदोन्नति की समस्या से अवगत कराया था।

इस पर उन्होंने शीघ्र पदोन्नति का आश्वासन दिया था। उनके निर्देश पर डीएसपी के पदों में वृद्धि का निर्णय लेकर प्रस्ताव तैयार कर वित्त विभाग को भेजा गया था। वित्त विभाग से स्वीकृति मिलते ही पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई, जो अब पूर्णता की ओर है।

इस पदोन्नति को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यह निर्णय केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि अधिकारियों के समर्पण, अनुशासन और वर्षों की सेवा के सम्मान का प्रतीक है। सभी विभागों में समय पर पदोन्नति और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।

  • Related Posts

    *रायपुर में निगम का सख्त कदम: 131 दुकानों पर की गई कार्रवाई*

    (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने शहर में स्वच्छता को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए 131 दुकानदारों से कुल 31,900 रुपए का जुर्माना वसूला। यह कार्रवाई…

    *रायपुर में खाद्य-औषधि प्रशासन ने बड़ी रेड, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार की ओर से 15 दिवसीय सघन जांच अभियान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर में निगम का सख्त कदम: 131 दुकानों पर की गई कार्रवाई*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 0 views
    *रायपुर में निगम का सख्त कदम: 131 दुकानों पर की गई कार्रवाई*

    *रायपुर में खाद्य-औषधि प्रशासन ने बड़ी रेड, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 0 views
    *रायपुर में खाद्य-औषधि प्रशासन ने बड़ी रेड, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई*

    *पीठाधीश्वर को व्हाट्सएप पर मिली जानलेवा धमकी*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 1 views
    *पीठाधीश्वर को व्हाट्सएप पर मिली जानलेवा धमकी*

    *सड्डू में 55 साल के व्यक्ति की संदिग्ध मौत*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 1 views
    *सड्डू में 55 साल के व्यक्ति की संदिग्ध मौत*

    *रायपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी ने वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 1 views
    *रायपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी ने वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा*

    *कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 30 अप्रैल को रायपुर दौरे पर*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 2 views
    *कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 30 अप्रैल को रायपुर दौरे पर*

    You cannot copy content of this page