*144 पौवा देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) चारपहिया वाहन में अवैध शराब परिवहन करते ग्राम कुर्रा के सोनेसिल्ली रोड स्थित एक राइस मिल के पास मारुति वेगनआर कार (सीजी 04 बी 5279) में 144 पौवा देशी शराब के साथ दो आरोपियों को थाना गोबरानवापारा पुलिस और एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया। जब्त शराब और वाहन की कुल कीमत करीब 2,50,000 आंकी गई है। अवैध शराब के खिलाफ पुलिस के द्वारा इन दिनों विशेष अभियान चलाया जा रहा है और मुखबिरों को भी इसमें लगाया गया है। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना गोबरानवापारा पुलिस और एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे। इसी दौरान जैसे तस्करों की कार ग्राम कुर्रा के सोनेसिल्ली रोड स्थित एक राइस मिल के पास पहुंची पुलिस ने कार को रोककर तलाशी ली जिसमें डिक्की में छुपा कर रखी गई 144 पौवा देशी शराब को जप्त किया। पूछताछ में आरोपी अपना नाम मनोज टंडन (28 वर्ष) एवं लिखेन्द्र सोनवानी (24 वर्ष) निवासी अभनपुर का रहने वाला बताया। दोनों आरोपी शराब परिवहन के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करते रहे। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना गोबरानवापारा में अपराध क्रमांक 196/25 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर कार्रवाई की।

  • Related Posts

    *रायपुर में निगम का सख्त कदम: 131 दुकानों पर की गई कार्रवाई*

    (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने शहर में स्वच्छता को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए 131 दुकानदारों से कुल 31,900 रुपए का जुर्माना वसूला। यह कार्रवाई…

    *रायपुर में खाद्य-औषधि प्रशासन ने बड़ी रेड, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार की ओर से 15 दिवसीय सघन जांच अभियान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर में निगम का सख्त कदम: 131 दुकानों पर की गई कार्रवाई*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 2 views
    *रायपुर में निगम का सख्त कदम: 131 दुकानों पर की गई कार्रवाई*

    *रायपुर में खाद्य-औषधि प्रशासन ने बड़ी रेड, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 2 views
    *रायपुर में खाद्य-औषधि प्रशासन ने बड़ी रेड, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई*

    *पीठाधीश्वर को व्हाट्सएप पर मिली जानलेवा धमकी*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 3 views
    *पीठाधीश्वर को व्हाट्सएप पर मिली जानलेवा धमकी*

    *सड्डू में 55 साल के व्यक्ति की संदिग्ध मौत*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 3 views
    *सड्डू में 55 साल के व्यक्ति की संदिग्ध मौत*

    *रायपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी ने वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी ने वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा*

    *कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 30 अप्रैल को रायपुर दौरे पर*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 4 views
    *कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 30 अप्रैल को रायपुर दौरे पर*

    You cannot copy content of this page