*भाई ने की बड़ी बहन की हत्या,,आरोपी गिरफ्तार*

महासमुंद। (सियासत दर्पण न्यूज़) पारिवारिक विवाद में भाई गोलू उर्फ सलीम जौहरी ने अपनी ही सगी बड़ी बहन सलमा जौहरी की लकड़ी के गुटके से हमला कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही बसना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका का नाम सलमा जौहरी (उम्र लगभग 40 वर्ष) है, जिसे उसके ही भाई गोलू उर्फ सलीम जौहरी ने मंगलवार देर रात लकड़ी के गुटके से सिर पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की छोटी बहन शबनम जौहरी ने पुलिस को बताया कि परिवार में चार बहनें और एक भाई हैं और वे बसना के वार्ड नंबर 15 के आदर्श नगर में रहती है। भाई सलीम अपनी पत्नी के साथ अलग किराए पर रहता है, जबकि चारों बहनें अपनी मां के साथ निवास करती हैं। सलीम अक्सर परिवार के ऊपर “मेरा ध्यान नहीं रखा जाता” कहते हुए विवाद करता था। 17 जून की रात करीब 10:30 बजे सलीम ने घर आकर गाली-गलौच शुरू कर दी, जब सलमा ने उसे समझाने की कोशिश की तो गुस्से में आकर आंगन में रखे लकड़ी के टुकड़े को सिर पर दे मारा, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गई। परिजनों ने तत्काल उसे बसना के शासकीय अस्पताल पहुंचाया, लेकिन सिर पर गहरी चोट लगने के कारण उसकी मृत्यु हो गई। फिलहाल मृतका की बहन की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी भाई सलीम उर्फ गोलू जौहरी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

  • Related Posts

    *रायपुर,मुख्यमंत्री का विभाग चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट टेंडर प्रक्रिया में नियमों की उड़ाई जा रही है धज्जियां*

    बीजेपी विधायक लगा रहे हैं आरोप फर्जी बिलिंग और घटिया सामग्री सप्लाई का लगातार मामला आ रहा है दोषी प्रशासनिक अधिकारी को सत्ता धारी लोग ही बचा रहे हैं ठेकेदारों…

    *रायपुर, रमज़ानुल मुबारक 1447 हिजरी का चॉद नज़र आ गया*

    सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर की खबर रायपुर,,सियासत दर्पण न्यूज़, 29 शाबानुल मोअज़्ज़म 1447 हीजरी मुताबिक 18 फरवरी, बरोज़ बुध,,भिलाई, जिला दुर्ग (छ.ग.) में रमज़ानुल मुबारक 1447 हीजरी का चाँद देखा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,हज्जन सईदा बेगम का इंतकाल हो गया,इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिउन*

    • By SIYASAT
    • February 18, 2026
    • 4 views
    *रायपुर,हज्जन सईदा बेगम का इंतकाल हो गया,इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिउन*

    *रायपुर,,कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में हैदर अली भी हुए शामिल*

    • By SIYASAT
    • February 18, 2026
    • 5 views
    *रायपुर,,कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में हैदर अली भी हुए शामिल*

    *रायपुर,मुख्यमंत्री का विभाग चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट टेंडर प्रक्रिया में नियमों की उड़ाई जा रही है धज्जियां*

    • By SIYASAT
    • February 18, 2026
    • 5 views
    *रायपुर,मुख्यमंत्री का विभाग चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट टेंडर प्रक्रिया में नियमों की उड़ाई जा रही है धज्जियां*

    *रायपुर, रमज़ानुल मुबारक 1447 हिजरी का चॉद नज़र आ गया*

    • By SIYASAT
    • February 18, 2026
    • 7 views
    *रायपुर, रमज़ानुल मुबारक 1447 हिजरी का चॉद नज़र आ गया*

    *जनगणना-2027 राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय*

    • By SIYASAT
    • February 18, 2026
    • 4 views
    *जनगणना-2027 राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय*

    *मुख्यमंत्री ने ‘विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्रा’ का किया शुभारंभ*

    • By SIYASAT
    • February 18, 2026
    • 4 views
    *मुख्यमंत्री ने ‘विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्रा’ का किया शुभारंभ*

    You cannot copy content of this page