Home / राजधानी / *रायपुर में ड्रिंक एंड ड्राइव में 10 लोगों पर एक्शन*

*रायपुर में ड्रिंक एंड ड्राइव में 10 लोगों पर एक्शन*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर में ड्रिंक एंड ड्राइव में 10 लोगों पर एक्शन हुआ है। पुलिस आरोपियों के ड्राइविंग लाइसेंस भी सस्पेंड करेगी। ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार-रविवार दरमियानी रात चेकिंग अभियान चलाया है। पुलिस का कहना है कि अभियान लगातार जारी रहेगा। रायपुर SSP डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा नशे की हालत में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख़्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए है। इसके बावजूद नशे में गाड़ी चलाने के मामले थम नहीं रह रहे। रायपुर पुलिस शहर के श्री राम मंदिर चौक, फूंडहर चौक और तेलीबांधा थाना चौक में बैरिकेटिंग कर ड्रिंक एंड ड्राइव कर वाहन चलाने वाले 10 शराबी वाहन चालकों के खिलाफ चालान किया गया है। पुलिस के मुताबिक, नशे की हालत में होने के कारण स्वयं तथा दूसरे वाहन चालक के जान के लिए जोखिम भरा होता है। ऐसे वाहन चालकों पर सख्त कार्यवाही जरुरी है। बीते 6 महीने के भीतर लगभग 860 से अधिक शराबी वाहन चालकों पर कार्यवाहीं की जा चुकी है जिसके तहत वाहन जब्त कर मामले का निराकरण के लिए कोर्ट भेजा गया जहा कोर्ट ने 10,000-10,000 रूपये का भारी भरकम जुर्माना लगाया गया है, साथ ही ड्रिंक एंड ड्राइव वाहन चालकों पर लायसेंस निलबंन की कार्यवाही भी की जा रही है।

ड्रिंक एंड ड्राइव कर वाहन चलाने वाले 10 शराबी वाहन चालकों के खिलाफ चालान किया गया है।

शराब चेकिंग में पकड़े गए वाहन एवं चालक-

1. CG 04 MW 3483 सन्नी साहू पिता श्री राकेश साहू, बिरगांव रायपुर 2. CG 04 QG 2220 सतीश राठौर पिता स्वर्गीय श्री चंदन सिंह 29 वर्ष, अमलीडीह रायपुर 3. CG 04 HM 3282 सागर पिता श्री सी के अग्रवाल उम्र 31 वर्ष पुरानी बस्ती रायपुर। 4. CG 04 CH 8882 अभिषेक दास पिता श्री अशोक दास उम्र 28 वर्ष बोरगांव 5. CG 07 BP 3462 रितेश पिता श्री के के देशमुख उम्र 35 वर्ष अमलीडीह रायपुर 6. CG 04 NW 9367 अजमल कोची पिता असलम कोची उम्र 27 वर्ष राजातालाब रायपुर 7. CG 07 CW 9300 दीपेश जैन स्वर्गीय एच सी जैन उम्र 44 वर्ष भिलाई 8. CG 08 AZ 5501 जितेश राजपूत पिता श्री जय राम राजपूत उम्र 27 वर्ष पता गोढ़ी कला बेमेतरा । 9. CG 04 NR 4770 फरेंद्र जाधव पिता श्री उमेश लाल जाधव उम्र 37 वर्ष बिलासपुर 10. CG 10 V 0736 हिमांशु पिता श्री मनहरण लाल उम्र 23 वर्ष खैरागढ़

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page