Home / छत्तीसगढ़ / *बुजुर्ग महिला से 22 लाख रुपये की ठगी*

*बुजुर्ग महिला से 22 लाख रुपये की ठगी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

दुर्ग: (सियासत दर्पण न्यूज़) शहर के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला डिजिटल अरेस्ट की शिकार हो गई। मुंबई से अज्ञात कॉलर ने बुजुर्ग महिला को उसके खाते से 6 करोड़ से ज्यादा के हवाला होने का डर दिखाया। इसके बाद वीडियो काल के जरिए पुलिस की वर्दी पहने व्यक्ति से बात कराई। गिरफ्तारी से बचाने के एवज में 22 लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए। इस मामले में बुजुर्ग महिला की शिकायत पर पद्मनाभपुर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जोन-1 न्यू आदर्श नगर दुर्ग निवासी सुभाषीनी जैम्स (79) डिजिटल अरेस्ट का शिकार हो गई। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि एक जुलाई 2025 की सुबह नौ उन्हें वाट्सएप कॉल आया। कॉलर ने अपने आप को मुंबई पुलिस स्टेशन से सीबीआई अफसर बताया। उसने कहा कि किसी ने आपके आधार कार्ड से आपके खाता में हवाला का 6 करोड़ 80 लाख रुपये जमा किया है। आपको पुलिस गिरफ्तार करेगी आपको इन्वेस्टीगेशन के लिए मुंबई आना होगा बोला।

यह सुनकर बुजुर्ग महिला डर गई और कहा कि वह काफी बुजुर्ग है और मुंबई नहीं आ सकती। इसके बाद उसने विडियो काल के जरिए किसी पुलिस अधिकारी के कपड़े पहने व्यक्ति से बात करवाई जिसने कहा कि मैं आपकी सहायता करूंगा। फिर उन्होंने कहा कि आपका किस बैक में फिक्स डिपाजिट है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page