*एक साथ निकली तीन मासूम दोस्तों की अर्थी*

मोहला-मानपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) अम्बागढ़ चौकी थाना क्षेत्र के ग्राम छछानपाहरी में बीते रविवार को तीन बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो जाने पर पूरे गांव में मातम पसर गया है.बड़ी संख्या में जुटे क्षेत्रवासी ग्रामीणों की मौजूदगी में गमगीन माहौल के बीच तीनों मासूमों का एक साथ अंतिम संस्कार हुआ.

ग्राम पंचायत छछानपाहरी के सरपंच पंचराम चंद्रवंशी ने बताया कि बच्चे अपने अपने घर से खेलने निकले थे. इसी बीच खेलते-खेलते तालाब में नहाने घुस गए. तालाब गहरा था और गहराई की जद ने आकर तीनों बच्चे डूब गए. बच्चों का नाम नव्यांश कुमार पिता सुभाष, हिमांशु पिता प्रवीण साहू तथा लक्ष्य पिता वेदप्रकाश है. जिनकी उम्र लगभग 6 से 7 साल की है. एक बच्चा गांव के ही प्राथमिक शाला में पड़ता था. वहीं दो बच्चे अंबागढ़ चौकी स्थित निकी स्कूल में पढ़ने जाते थे.

सरपंच व अन्य ग्रामीणों के मुताबिक, घटना रविवार के शाम की है. 6 बजे के आस पास तालाब पहुंचे कुछ ग्रामीणों ने बच्चों के कपड़े तालाब की सीढ़ियों में पड़े देखे. जिससे किसी घटना की आशंकावश तालाब का मुआयना किया गया. और तब पता चला कि तीन बच्चों का शव तालाब में डूबा हुआ है. जैसे-तैसे ग्रामीणों परिजनों ने तीनों शवों को तालाब के बाहर निकाला.

शव अंबागढ़ चौकी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. डॉक्टरों द्वारा बच्चों को मृत घोषित करने के उपरांत शवों को स्थानीय मरच्युरी में रखवाया गया तथा अगले रोज सोमवार को शवों का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया.सोमवार को गमगीन माहौल के बीच तीनों मासूम बालकों का बड़ी संख्या में जुटे क्षेत्रवासी ग्रामीणों की मौजूदगी में एक साथ अंतिम संस्कार किया गया. एक साथ तीन अर्थी गांव में निकली जिससे गांव में मातम पसर गया.

  • Related Posts

    *रायपुर,,मदर डे पर, विशेष,,”माँ का कोई एक दिन नही, हमारे हर दिन में है माँ,,,श्वेता ठाकुर”अभिरिमा”की कलम से*

    सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़ श्वेता ठाकुर”अभिरिमा”की कलम से रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,,मदर डे पर खास,,माँ का कोई एक दिन नही, हमारे हर दिन में है माँ, आज बचपन की…

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    जांजगीर चांपा। (सियासत दर्पण न्यूज़) बलौदा पीएमश्री स्कूल में प्रधान पाठक पर बच्चों को हिन्दू संस्कृति के खिलाफ भड़काने और मतांतरण के प्रयास जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,वार्ड क्रमांक 32 के उप-निर्वाचन पर रोक – जनहित में महत्वपूर्ण निर्णय,,, इकराम अहमद पार्षद*

    *रायपुर,,वार्ड क्रमांक 32 के उप-निर्वाचन पर रोक – जनहित में महत्वपूर्ण निर्णय,,, इकराम अहमद पार्षद*

    *रायपुर,,मदर डे पर, विशेष,,”माँ का कोई एक दिन नही, हमारे हर दिन में है माँ,,,श्वेता ठाकुर”अभिरिमा”की कलम से*

    *रायपुर,,मदर डे पर, विशेष,,”माँ का कोई एक दिन नही, हमारे हर दिन में है माँ,,,श्वेता ठाकुर”अभिरिमा”की कलम से*

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    You cannot copy content of this page