Home / छत्तीसगढ़ / *ट्रक से टकराकर चकनाचूर हुई बाइक, 2 की मौके पर मौत; दो गंभीर घायल*

*ट्रक से टकराकर चकनाचूर हुई बाइक, 2 की मौके पर मौत; दो गंभीर घायल*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बलौदाबाजार।(सियासत दर्पण न्यूज़) भाटापारा में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में 2 लोगों की जान चली गई। 4 युवक एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं अन्य दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार होकर 4 लोग भाटापारा से नारायणपुर मार्ग पर जा रहे थे। इस दौरान लक्ष्मी अपार्टमेंट के पास बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। इससे बाइक सवार दो युवक ट्रक के पिछले चक्के में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page