*मछली मारने गए ग्रामीण की करंट लगने से मौत*

3

बिलासपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) पचपेड़ी क्षेत्र के कुकुकर्दी हरदी में रहने वाला ग्रामीण दोस्तों के साथ मछली मारने के लिए गया था। इसी दौरान करंट से ग्रामीण की मौत हो गई। साथियों ने उसकी लाश नाले में छुपा दी। रात को उन्होंने लाश शिवनाथ नदी में बहा दी। बारिश के कारण नदी के तेज बहाव में शव बह गया। चार महीने बाद साथियों ने इसकी जानकारी ग्रामीण के स्वजन को दी। गांव के लोगों के बीच हुए समझौते में चार लाख रुपये में दोनों पक्ष के बीच समझौता भी हो गया। अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।पचपेड़ी क्षेत्र के कुकर्दी हरदी में रहने वाले पुनीराम कंवर(45) किसान थे। जुलाई महीने में वे गांव के टूकचंद, सरजू, फिरंता कंवर और गोपी ध्रुव के साथ नाले में मछली मारने के लिए गए थे। उन्होंने मछली मारने के लिए पास के बिजली खंभे से करंट लगाया था।

3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page