*भाजयुमो जिला अध्यक्षों की घोषणा जल्द*

3

भिलाई। (सियासत दर्पण न्यूज़) भारतीय जनता पार्टी की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) में संगठनात्मक नियुक्तियों की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। प्रदेशभर में भाजयुमो के 36 जिला अध्यक्षों की घोषणा दिसंबर अंत तक किए जाने की संभावना है। इसके लिए प्रदेश संगठन ने सभी जिलों से तीन-तीन नामों का पैनल पहले ही मंगवा लिया है।

प्रदेश संगठन सूत्रों के अनुसार जिला अध्यक्षों की नियुक्ति में संगठनात्मक क्षमता, सक्रियता, 32 वर्ष आयु सीमा और पूर्व कार्य अनुभव जैसे मापदंडों को प्राथमिकता दी जा रही है। अधिकांश जिलों से निर्धारित
प्रक्रिया के अनुसार तीन नाम
भेजे गए हैं, हालांकि कुछ स्थानों पर स्थानीय समन्वय की कमी भी सामने आई है।

 

3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page