Home / छत्तीसगढ़ / *दफनाया गया शव कब्र से बाहर निकाला, हिंसक झड़प के बाद इलाके में धारा 144 लागू*

*दफनाया गया शव कब्र से बाहर निकाला, हिंसक झड़प के बाद इलाके में धारा 144 लागू*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

अंतागढ़।(सियासत दर्पण न्यूज़)  कांकेर जिले के अंदरूनी वनांचल क्षेत्रों में मतांतरण को लेकर उपजा विवाद अब गंभीर सामाजिक तनाव का रूप लेता जा रहा है। आमाबेड़ा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़े तेवड़ा में एक मतांतरित बुजुर्ग के अंतिम संस्कार को लेकर शुरू हुआ विवाद गुरुवार को हिंसक झड़प में बदल गया। हालात बिगड़ने पर प्रशासन ने दफनाए गए शव को बाहर निकलवाया। इसे कहां ले जाया गया है, इसकी अभी जानकारी नहीं है। उग्र ग्रामीणों ने तीन से चार चर्च में तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश की। भीड़ के आगे पुलिस बेबस नजर आ रही है। बुधवार को घटना के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ, जिसमें कई पुलिसकर्मी और ग्रामीण घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page