Home / राजधानी / *राजधानी रायपुर में ड्रग्स के साथ युवक-युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल*

*राजधानी रायपुर में ड्रग्स के साथ युवक-युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में युवक-युवती का ड्रग्स, कैश और मोबाइल के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 17 सेकेंड के इस वीडियो में युवक मोबाइल पर बात कर रहा। युवती वीडियो बनाते और गालियां देती नजर आ रही है। यह वायरल वीडियो अमलीडीह इलाके का वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक टेबल में मोबाइल, पैसे और ड्रग्स (संभावित MDMA/कोकीन) की 19 लाइन खिंची हुई टेबल में दिख रही है। लाइन के पास क्रेडिट कार्ड पड़ा हुआ है। इस वीडियो को युवती ने ही बनाया है। वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी। रायपुर में 6 महीने पहले भी इसी तरह के वीडियो सामने आए थे। जिसके बाद पुलिस ने अभियान चलाकर 79 पैडलर्स को गिरफ्तार किया था। आरोपियों को जेल भेजने के साथ करोड़ों का सामान भी जब्त किया। पुलिस की इस कार्रवाई से पैडलर कुछ दिन थमे, लेकिन नए साल के मद्देनजर राजधानी में फिर से एक्टिव हो गए हैं।इस मामले पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई पिछले 2 महीने में तेज हुई है। पुलिस एंड टू एंड इन्वेस्टिगेशन कर रही है।  नशे से जुड़े वायरल वीडियो की पहचान की जा रही है। दोषियों तक जल्द कार्रवाई कर पहुंचा जाएगा। MDMA यानी ​​​​​​मिथाइलीनडाइऑक्सी मेथाम्फेटामाइन (MDMA) या मेफेड्रोन या एक्सटेसी। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और जया शाह के वॉट्सऐप चैट से इसकी चर्चा शुरू हुई। इसके एक ग्राम की कीमत करीब 15 हजार रुपए है। नशा करने वालों के बीच इसके और भी कोड नेम है। इसे लेने के बाद दिमाग में नशा चढ़ता है। मदहोशी आती है। अधिकतर लोग इसे मस्ती के लिए लेते हैं। ज्यादा मात्रा में एक साथ लेने पर यह जान के लिए खतरा तक बन सकती है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page