*राजधानी में ठंड अपना असर दिखा रहा*

रायपुर: (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी में इस बार ठंड अपना असर दिखा रहा है। इस साल दिसंबर माह में अभी तक पारा 11.2 डिग्री तक पहुंच चुका है।अभी अगले चार दिनों में पारा दो डिग्री तक और नीचे जाने की संभावना बताई जा रही है। इस बार ठंड का रिकॉर्ड टूट सकता है।

इन आंकड़ों से साफ है कि पिछले 15-16 वर्षों में रायपुर में न्यूनतम तापमान अधिकांशतः 9 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहा है। कुछ वर्षों में तापमान 9 डिग्री से नीचे जरूर गया, लेकिन 1902 जैसी कड़ाके की ठंड दोबारा नहीं लौटी रही है।

हाल के वर्षों, खासकर 2022 और 2023, में न्यूनतम तापमान अपेक्षाकृत अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर माह में रायपुर का सामान्य औसत अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस और औसत न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रहता है। इस माह की औसत वर्षा 6.9 मिमी होती है, जबकि वर्षा के दिनों की औसत संख्या मात्र 0.3 दिन है। यानी दिसंबर आमतौर पर शुष्क और ठंडा रहता है।

मौसम विज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार इसकी बड़ी वजह ला नीना की सक्रियता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि जब एल नीनो (अलनीना) प्रभावी होता है, तब ऋतुएं असंतुलित हो जाती हैं, जबकि ला नीना के सक्रिय रहने पर मौसम अपेक्षाकृत संतुलित रहता है। वर्तमान वर्ष में ला नीना की प्रबलता अनुकूल रहने के कारण ठंड सहित अन्य ऋतुएं भी सामान्य या सामान्य से अधिक अनुकूल बनी हुई हैं। इसी कारण प्रदेश पर पश्चिमी विक्षोभ का असर भी सीमित नजर आ रहा है।

  • Related Posts

    *रायपुर,,ऑल इंडिया उलमा व मशाइख़ बोर्ड छत्तीसगढ़ के ज़ेरे एहतेमाम सार्वजनिक पियाऊ घर “हुसैनी सबील”का हुआ उदघाटन*

    सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर की खबर रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज,ऑल इंडिया उलमा व मशाइख़ बोर्ड छत्तीसगढ़ के ज़ेरे एहतेमाम सार्वजनिक पियाऊ घर “हुसैनी सबील” का उदघाटन आज 4 अप्रैल 2026 सनीचर…

    *रायपुर,खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि : वर्ष 2025–26 में ₹16,625 करोड़ की प्राप्ति*

    पारदर्शी प्रबंधन और तकनीकी नवाचार से हासिल हुई सफलता  रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा खनिज क्षेत्र में पारदर्शिता, तकनीकी नवाचार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *स्टैण्ड बॉल स्थापना दिवस एवं हिदायत अली जी की 86वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम,,बिलासपुर से डॉ. शाजिया अली की रिपोर्ट*

    *स्टैण्ड बॉल स्थापना दिवस एवं हिदायत अली जी की 86वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम,,बिलासपुर से डॉ. शाजिया अली की रिपोर्ट*

    *रायपुर,,ऑल इंडिया उलमा व मशाइख़ बोर्ड छत्तीसगढ़ के ज़ेरे एहतेमाम सार्वजनिक पियाऊ घर “हुसैनी सबील”का हुआ उदघाटन*

    *रायपुर,,ऑल इंडिया उलमा व मशाइख़ बोर्ड छत्तीसगढ़ के ज़ेरे एहतेमाम सार्वजनिक पियाऊ घर “हुसैनी सबील”का हुआ उदघाटन*

    *रायपुर,खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि : वर्ष 2025–26 में ₹16,625 करोड़ की प्राप्ति*

    *रायपुर,खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि : वर्ष 2025–26 में ₹16,625 करोड़ की प्राप्ति*

    *राजधानी रायपुर में इस साल बनेंगे 4 फ्लाईओवर्स*

    *राजधानी रायपुर में इस साल बनेंगे 4 फ्लाईओवर्स*

    *बिहान योजना से सशक्त हुई महिलाएं, बैंक सखी बन संज्योति चौहान ने बनाई आत्मनिर्भरता की मिसाल*

    *बिहान योजना से सशक्त हुई महिलाएं, बैंक सखी बन संज्योति चौहान ने बनाई आत्मनिर्भरता की मिसाल*

    *मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 13.22 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ*

    *मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 13.22 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ*

    You cannot copy content of this page