Home / भिलाई छत्तीसगढ़ / *भिलाई,नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम का आयोजन, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं रायपुर प्रभारी मनीष पाण्डेय शामिल हुए।*

*भिलाई,नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम का आयोजन, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं रायपुर प्रभारी मनीष पाण्डेय शामिल हुए।*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

भिलाईनगर, सियासत दर्पण न्यूज़, विधानसभा अंतर्गत सेक्टर -10 गुण्डिचा मण्डप में आज ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं रायपुर प्रभारी मनीष पाण्डेय मातृशक्तियों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां सभी लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन सुना। इस दौरान श्री पाण्डेय ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उज्जवला योजना जैसी विभिन्न योजनाए प्रारंभ की है।

श्री पाण्डेय ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने का प्रयास बीजेपी सरकार द्वारा किया जा रहा है। यहां पिछली सरकारों में महिलाओं की सुरक्षा नहीं हो पाती थी वहीं भाजपा के सरकार में महिलाओं को रोजगार और समृद्ध बनाने का कार्य अवसर दिया गया। उन्होंने कहा कि हमारे देश में प्राचीन काल से ही नारियों का सम्मान हो रहा है। वेदों में भी कहा गया है जहाँ नरियों की पूजा होती है वहाँ भगवान का वास होता है। मनोकामना की पूर्ति के लिए नारी शक्तियों की आराधना की जाती है। जैसे शक्ति प्राप्त करने के लिए माँ दुर्गा, वैभव- धन सम्पदा के लिए माता लक्ष्मी और ज्ञान की प्राप्ति के लिए माता सरस्वती की आराधना की जाती है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से संजय दानी, श्रीमती तुलसी साहू, गोल्डी सोनी, बी. पद्मनाभम, करण कन्नौजिया, सविता नाहक, शाहिदा परवीन, ज्योति साहू, तिलकराज यादव, के गणपति, जोनाथन जोना, राहुल भोंसले, सीमा तिवारी, रोहित तिवारी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सियासत दर्पण न्यूज़ से सैफिया क़ुरैशी की रिपोर्ट

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page