Home / छत्तीसगढ़ / *बदमाश ने रात में ड्यूटी पर जा रहे ट्रेन मैनेजर को लूटा*

*बदमाश ने रात में ड्यूटी पर जा रहे ट्रेन मैनेजर को लूटा*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

भिलाई। (सियासत दर्पण न्यूज़) खुर्सीपार थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात झपटमारी की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रेलवे के एक ट्रेन मैनेजर को ड्यूटी पर जाते समय बदमाशों ने निशाना बनाते हुए उनका मोबाइल फोन, नकदी और जरूरी दस्तावेज लूट लिए।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित ने आरोपियों को पहचानने की बात कही है, जिससे जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

रास्ता रोककर की झपटमारी

दुर्ग के हरिनगर कातुलबोर्ड निवासी ए. नारायण राव (56) रेलवे विभाग में ट्रेन मैनेजर के पद पर चरोदा में पदस्थ हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 26 मार्च की रात करीब 1:30 बजे वे अपने घर से ड्यूटी के लिए एक्टिवा से निकले थे। रात करीब 1:45 बजे तेलहा नाला, खुर्सीपार के पास दो अज्ञात युवकों ने उन्हें रुकने का इशारा किया। जैसे ही उन्होंने वाहन रोका, बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।
मोबाइल, नकदी और दस्तावेज लूटे

आरोपियों ने पीड़ित की जेब से करीब 5 हजार रुपये का मोबाइल फोन और पर्स में रखे 1200 रुपये नकद छीन लिए। इसके अलावा आधार कार्ड, आई कार्ड और उम्मीद कार्ड भी लूटकर फरार हो गए। घटना इतनी तेजी से हुई कि पीड़ित संभल भी नहीं पाए।
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

प्रार्थी की शिकायत पर खुर्सीपार थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान में जुटी है। पीड़ित ने बताया कि सामने आने पर वह बदमाशों को पहचान सकता है, जिससे पुलिस को जांच में मदद मिलने की उम्मीद है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page