Home / राजधानी / *डॉल्फिन ज्वेलो अपार्टमेंट की लिफ्ट में लगी आग, हड़कंप*

*डॉल्फिन ज्वेलो अपार्टमेंट की लिफ्ट में लगी आग, हड़कंप*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र स्थित डॉल्फिन ज्वेलो अपार्टमेंट में शनिवार को अचानक आग लग गई। यह आग अपार्टमेंट की लिफ्ट में लगी। जिससे धुआं तेजी से पूरे परिसर में फैल गया। घटना के समय कई लोग अपने घरों में मौजूद थे। लेकिन समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जिससे बड़ा हादसा टल गया।

वहीं, भनपुरी स्थित तंबाखू गोदाम में आग लग गई। कचड़ा जलाने की वजह से कई सालों से बंद गोदाम में आग भड़क उठी। सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, डॉल्फिन ज्वेलो अपार्टमेंट के लिफ्ट से पहले धुआं निकलता दिखाई दिया, जिसके बाद कुछ ही देर में आग भड़क उठी। सिक्योरिटी गार्ड ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए कॉलोनीवासियों को अलर्ट किया और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। गार्ड और रहवासियों ने मिलकर फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर काबू पाया।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग काफी हद तक नियंत्रित की जा चुकी थी। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि लिफ्ट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि, वे अपने भवनों में फायर सेफ्टी उपकरणों की नियमित जांच करवाएं और किसी भी आपात स्थिति में सतर्कता बरतें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page