Home / राजधानी / *छत्तीसगढ़ में सरकारी डॉक्टरों को पीजी हेतु तीन साल की छुट्टी का प्रावधान, 2025 से पहले वालों को नहीं मिलेगा लाभ*

*छत्तीसगढ़ में सरकारी डॉक्टरों को पीजी हेतु तीन साल की छुट्टी का प्रावधान, 2025 से पहले वालों को नहीं मिलेगा लाभ*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  सरकारी अस्पतालों में काम करने वाले डॉक्टरों को पोस्ट ग्रेजुएशन (पीजी) की पढ़ाई के लिए अब दो साल के बजाय तीन साल की छुट्टी मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को इसका आदेश जारी कर दिया है।

वित्त विभाग की मंजूरी के बाद यह कदम उठाया गया है। इससे डॉक्टरों को कोर्स पूरा करने के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा, लेकिन 2025 से पहले पढ़ाई पर गए डॉक्टरों को इस नियम से बाहर रखा गया है।
तीन साल की छुट्टी का फायदा केवल इन्हें मिलेगा

स्वास्थ्य विभाग के आदेश के अनुसार तीन साल की छुट्टी का फायदा केवल उन डॉक्टरों को मिलेगा जो तीन मार्च 2025 के बाद विभाग से अनुमति लेकर उच्च शिक्षा के लिए गए हैं या भविष्य में जाएंगे। छुट्टी की अवधि बढ़ने पर छत्तीसगढ़ डॉक्टर फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. हीरा सिंह लोधी ने इसे संगठन के लंबे संघर्ष और बातचीत का नतीजा बताया।

इसके साथ ही उन्होंने साफ किया कि साल 2021, 2022 और 2023 बैच के नियमित डॉक्टर जो 2025 से पहले पढ़ाई के लिए गए थे, उन्हें इस नए नियम का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

पुराने बैच के डॉक्टरों को भी न्याय का भरोसा दिया गया था, लेकिन आज तक उनकी फाइलों की स्थिति साफ नहीं हो सकी है। फेडरेशन ने मांग की है कि इन डाक्टरों को भी बढ़े हुए अवकाश का फायदा दिया जाए, ताकि किसी के साथ कोई असमानता न रहे।

– डॉ. हीरा सिंह लोधी, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ डॉक्टर फेडरेशन वर्जन

राज्य सरकार पहले से पढ़ाई कर रहे डॉक्टरों के लिए जल्द फैसला ले और उनके हित में स्पष्ट निर्देश जारी करे, जिससे सभी छात्रों के लिए रास्ता साफ हो सके।

– डॉ. रेशम सिंह, अध्यक्ष, जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page