Home / राजधानी / *रायपुर,,कर्म प्रथम चैरिटेबल फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने की रायपुर पुलिस कमिश्नर से सौजन्य मुलाकात*

*रायपुर,,कर्म प्रथम चैरिटेबल फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने की रायपुर पुलिस कमिश्नर से सौजन्य मुलाकात*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर

रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,,कर्म प्रथम चैरिटेबल फाउंडेशन, रायपुर (छत्तीसगढ़) के माननीय पदाधिकारियों ने रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला जी से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर शहर में बढ़ते अपराध एवं नशे की समस्या को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

संस्था द्वारा यह संकल्प व्यक्त किया गया कि रायपुर के कोटा, गुढ़ियारी सहित पूरे क्षेत्र तथा संपूर्ण छत्तीसगढ़ को नशामुक्त बनाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा। कर्म प्रथम चैरिटेबल फाउंडेशन ने विश्वास व्यक्त किया कि समाज, प्रशासन एवं पुलिस के संयुक्त प्रयासों से एक बेहतर, सुरक्षित एवं नशामुक्त प्रदेश का निर्माण किया जा सकता है।

पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला जी के साथ “नशामुक्त छत्तीसगढ़” विषय पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ मिलकर कार्य करने की बात कही तथा संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस विभाग की ओर से जो भी संभव सहयोग होगा, वह संस्था को प्रदान किया जाएगा।

डॉ. संजीव शुक्ला जी ने कहा कि कर्म प्रथम चैरिटेबल फाउंडेशन समाजहित में अत्यंत सराहनीय कार्य कर रही है और भविष्य में भी ऐसे प्रयासों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। उन्होंने संस्था के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएँ भी प्रेषित कीं।

आज की इस सौजन्य मुलाकात में संस्था की ओर से सीएमडी डॉ. बद्री प्रसाद गुप्ता, डायरेक्टर प्रियंका पांडेय, सचिव श्रीमती सविता गुप्ता, ऑफिस इंचार्ज श्री अशोक मुदलियार, श्री अविनाश अग्रवाल, श्रीमती ज्योति शुक्ला, श्रीमती सिमरन कौर, श्रीमती पुष्पा टांडी सहित संस्था के अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page