Home / राजधानी / *अड्डेबाजों और अवैध हथियार रखने वालों पर पुलिस का सख्त एक्शन*

*अड्डेबाजों और अवैध हथियार रखने वालों पर पुलिस का सख्त एक्शन*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस ने गुरुवार शाम से देर रात तक चेकिंग अभियान चलाया। कोतवाली डिवीजन के तहत कोतवाली, गोलबाजार, मौदहापारा और गंज थाना इलाके में यह कार्रवाई की गई। जिसमें अड्डेबाजी, नशाखोरी, वारंटियों और अवैध हथियार रखने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान पुलिस ने शराब भट्ठियों के आसपास, सुनसान इलाकों और अड्डेबाजी वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी। संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर अड्डेबाजी और नशाखोरी में लिप्त कुल 8 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। सभी को विशेष कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से 7 आरोपियों को जेल वारंट जारी कर केंद्रीय जेल भेज दिया गया।

इसके अलावा मौदहापारा और गंज थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 2 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया। वहीं, डिवीजन में 8 जमानती वारंट और 7 गिरफ्तारी वारंट भी तामील किए गए, जिससे लंबे समय से फरार आरोपियों पर शिकंजा कसा गया।

गंज पुलिस को तेलघानी नाका चौक के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक मिला। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध धारदार चाकू बरामद हुआ। आरोपी राज नायक उर्फ माया, निवासी उरला, के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।

अभियान के दौरान ई-रिक्शा चालकों और अन्य संदिग्धों की भी सघन जांच की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। पुलिस का कहना है कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर आम जनता को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page