*पारंपरिक लोहारी से आत्मनिर्भरता का सफर*

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  मेहनत और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के समन्वय से बालोद जिले के ग्राम बघमरा की संतोषी बाई विश्वकर्मा के जीवन में उल्लेखनीय परिवर्तन आया है। पारंपरिक रूप से लोहारी कार्य से जुड़ी संतोषी बाई आज आत्मनिर्भरता की मिसाल बनकर उभरी हैं और अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत साबित हो रही हैं। संतोषी बाई एवं उनके पति वर्षों से कृषि उपकरणों जैसे कुदाल, टंगिया (कुल्हाड़ी) और हंसिया का निर्माण करते आ रहे हैं। आधुनिकता के इस दौर में भी उन्होंने अपने पारंपरिक व्यवसाय को न केवल जीवित रखा, बल्कि उसे आजीविका का सशक्त माध्यम बनाया है। उनके द्वारा निर्मित औजारों की स्थानीय किसानों के बीच अच्छी मांग है, जो उनकी मेहनत और गुणवत्ता का प्रमाण है। भूमिहीन कृषि मजदूर के रूप में जीवन यापन कर रही संतोषी बाई को शासन की योजनाओं से महत्वपूर्ण संबल मिला। दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत प्राप्त 10 हजार रूपए की वार्षिक सहायता एवं महतारी वंदन योजना से मिलने वाली प्रतिमाह 1000 रूपए की राशि से उनके जीवन स्तर बेहतर हुआ है। पूर्व में कच्चे मकान में जीवन यापन करने वाली संतोषी बाई को प्रधानमंत्री आवास योजना की बदौलत परिवार के लिए पक्का और सुरक्षित आवास मिला है। संतोषी बाई ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं ने उनके जीवन में स्थायित्व, सुरक्षा और सम्मान प्रदान किया है।

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573
  • Related Posts

    *रायपुर में हत्या के बाद माहौल गरमाया, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पलौद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या किए जाने के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति…

    *तीन दोस्तों के बीच खूनी वारदात, युवक को चाकू गोदकर मार डाला*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर से लगे मंदिर हसौद में शुक्रवार देर रात युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। गुस्साए ग्रामीणों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर में हत्या के बाद माहौल गरमाया, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा*

    *रायपुर में हत्या के बाद माहौल गरमाया, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा*

    *‘जो करना है कर’ कहकर भड़के CEO, भाजपा नेता के साथ नोकझोंक का वीडियो वायरल*

    *‘जो करना है कर’ कहकर भड़के CEO, भाजपा नेता के साथ नोकझोंक का वीडियो वायरल*

    *CCPL सीजन-3 की घोषणा, विजेता टीम को मिलेगा 15 लाख रुपये का बड़ा इनाम*

    *CCPL सीजन-3 की घोषणा, विजेता टीम को मिलेगा 15 लाख रुपये का बड़ा इनाम*

    *तीन दोस्तों के बीच खूनी वारदात, युवक को चाकू गोदकर मार डाला*

    *तीन दोस्तों के बीच खूनी वारदात, युवक को चाकू गोदकर मार डाला*

    *रायपुर जिला कोर्ट में चाकूबाजी से हड़कंप, पेशी पर पहुंचे आरोपी पर जानलेवा हमला*

    *रायपुर जिला कोर्ट में चाकूबाजी से हड़कंप, पेशी पर पहुंचे आरोपी पर जानलेवा हमला*

    *श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    *श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    You cannot copy content of this page