*संगीत की दुनिया को अलविदा: उषा मंगेशकर का भावपूर्ण शामिल होना*

मुंबई.  (सियासत दर्पण न्यूज़) 12 अप्रैल 2026 का दिन इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए सबसे बड़ा दुख लेकर आया. सुरों की मल्लिका आशा भोसले ने अपनी अंतिम सांस ली. मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका निधन हुआ. पूरा देश आशा ताई की याद में गमगीन है. सेलेब्स और फैंस ने सिंगर के दुनिया छोड़ जाने पर अफसोस जताया.
लेजेंडरी सिंगर आशा भोसले का जाना एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए बड़ा नुकसान है. 92 साल की उम्र में उनका निधन हुआ. सिंगर अपने पीछे सदाबहार गानों की विरासत छोड़ गई हैं. इन गानों के जरिए वो हमेशा लोगों की यादों में जिंदा रहेंगी. सेलेब्स और फैंस ने सिंगर को भावपूर्ण अंतिम विदाई दी. आशा की पोती जेनाई

बुरी तरह टूट गई हैं. दादी को आखिरी बार देखकर वो रोईं. 

आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचीं उषा
आशा ताई के अंतिम दर्शन करने बहन उषा मंगेशकर भी पहुंचीं. सफेद साड़ी में करीबी का हाथ थामें उषा ने दीदी को नमन किया और नम आंखों से विदा किया.

जैकी श्रॉफ का फूटा पैपराजी पर गुस्सा
आशा ताई के अंतिम दर्शन करने पहुंचे एक्टर जैकी श्रॉफ को पैप्स ने घेर लिया और लगातार सवाल किए. इससे परेशान एक्टर ने पैपराजी की लताड़ लगी दी. वीडियो वायरल हो रहा है जहां जैकी अपनी गाड़ी के अंदर से बैठे पैप्स को डांट रहे हैं. वो कहते हैं- किसी की मां जाती हैं तो कैसा लगता है. कैसे पूछ सकते हो ऐसा, कैसा लग रहा है. फिर वो मराठी में भी उन्हें कहते सुनाई पड़ते हैं.

हजार किलो फूलों से सजा आशा ताई का मोक्ष रथ
आशा भोसले का मोक्ष रथ अलग-अलग तरह के खूब सारे फूलों से सजाया गया. इसके आगे उनकी तस्वीर भी लगी थी. आजतक से फूलवाले ने बताया कि उन्होंने कितनी मेहनत से आशा भोसले का मोक्ष रथ सजाया है. वो रात से इसे सजाने में लगे थे. गाड़ी हमें रात में मिली थी. फिर हमने सेटअप चालू किया. इसे हमने पूरे 500-1000 किलो फूलों से सजाया है. मोक्ष रथ को सजाने के लिए रजनीगंधा, गेंदा, मेरीगोल्ड, लिली, कार्नेशन, गुलाब का इस्तेमाल किया गया है. 500-800 का कट फ्लॉवर लगाए हैं.

उनका कहना है कि- ये हमारी ओर से आशा ताई को श्रद्धांजलि है. आशा ताई के जाने के न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री बल्कि पूरे देश को गहरा सदमा लगा है.

अलविदा आशा ताई…अंतिम यात्रा शुरू
लेजेंडरी सिंगर आशा भोसले की अंतिम यात्रा शुरू हो चुकी है. अपनी फेवरेट सिंगर के अंतिम दर्शन करने जनसैलाब उमड़ा है. थोड़ी देर में सिंगर का अंतिम संस्कार होगा. शिवाजी पार्क श्मशान घाट में सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. फैंस और सेलेब्स ने आशा ताई को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी.

रणवीर सिंह ने दी अंतिम विदाई
आशा भोसले के परिवार को दुख की इस घड़ी में धुरंधर स्टार रणवीर सिंह ने सांत्वना दी. वो सिंगर के परिवार से मिले, उनके दर्द को बांटा. एक्टर ने लेजेंडरी सिंगर को नम आंखों से अंतिम विदाई दी.

अमिताभ की इमोशनल पोस्ट
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने आशा भोसले के निधन पर अपने ब्लॉग में इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. उनका कहना है वो सदमे में हैं. वो लिखते हैं- लेजेंडरी आशा भोसले जी ने हम सबका साथ छोड़ दिया है. उनके जाने का दुख है. उनकी पूरी जर्नी शानदार रही थी. अमिताभ ने ये भी कहा कि भले ही आज आशा भोसले का शरीर यहां नहीं है, लेकिन उनकी आत्मा हमेशा हमारे साथ रहेगी. उनकी आत्मा और आवाज अमर रहेगी.

तब्बू हुईं इमोशनल
आशा भोसले को अंतिम विदाई देने आईं तब्बू ने सिंगर की पोती जेनाई को गले से लगाया और उन्हें सांत्वना दी. जेनाई अपनी दादी के काफी करीब थीं. अपनी प्यारी दादी को खोकर वो टूट चुकी हैं.

जैकी श्रॉफ-हेलेन ने दी विदाई
आशा भोसले को आखिरी विदाई देने के लिए सेलेब्स लगातार पहुंच रहे हैं. जैकी श्रॉफ ने उनके आखिरी दर्शन किए. एक्ट्रेस हेलेन, जिनके कई सुपरहिट गाने आशा भोसले ने गाए थे, उन्होंने भी नम आंखों से सिंगर को विदाई दी. ये पल भावुक कर देने वाला था.

उद्धव ठाकरे ने किए अंतिम दर्शन
आशा भोसले को अंतिम विदाई देने लगातार सेलेब्स पहुंच रहे हैं. फिल्मी सितारों के अलावा राजनीतिक जगत की हस्तियां भी सिंगर को भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं. उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे ने आशा भोसले के अंतिम दर्शन किए. सिंगर अनुराधा पौडवाल की आंखें आशा ताई को देखकर नम हुईं.

अनुराधा पौडवाल
 

बेटे आदित्य संग दिखे उद्धव ठाकरे

रितेश देशमुख ने दी आशा ताई को अंतिम विदाई
आशा भोसले को आखिरी विदाई देने फिल्म इंडस्ट्री के स्टार्स पहुंच रहे हैं. रितेश देशमुख, राकेश रोशन ने सिंगर के आखिरी दर्शन किए. रितेश ने आशा भोसले की रोती हुई पोती जेनाई को चुप कराया. परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत और सांत्वना दी.

राकेश रोशन

 

रितेश देशमुख

रो पड़ी आशा भोसले की पोती
आशा भोसले की पोती जेनाई अपनी फेवरेट दादी को खोकर दर्द में हैं. सिंगर के अंतिम दर्शन करते हुए वो बिलख-बिलख कर रो पड़ीं. जेनाई अपनी दादी के बेहद करीब थीं. दादी को खोकर उनका बुरा हाल है. वो टूट चुकी हैं.

इमोशनल हुए सचिन
आशा भोसले के घर पर उनके अंतिम दर्शन करने सेलेब्स पहुंच रहे हैं. परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. सिंगर की पोती जेनाई इमोशनल होती दिखीं. मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने आशा भोसले को आखिरी विदाई दी. इस दौरान वो रो पड़े.

आशा भोसले के अंतिम दर्शन की तैयारी
आशा भोसले के अंतिम संस्कार की तैयारियां उनके घर ‘कासा ग्रैंड’ में चल रही हैं. सिंगर के पार्थिव शरीर को उनकी बिल्डिंग की लॉबी में रखा जाएगा. जहां पर इंडस्ट्री के दोस्त और फैंस आकर आशा पारेख को अंतिम विदाई दे पाएंगे. सुबह 11 बजे से बिल्डिंग में फैंस अंतिम दर्शन के लिए एंट्री कर पाएंगे.

आशा भोसले के बेटे की अपील
आशा भोसले के बेटे आनंद ने फैंस से कहा कि वो घर आकर सिंगर के अंतिम दर्शन कर सकते हैं. वो कहते हैं- 13 अप्रैल को सुबह 10.30 बजे से 2 बजे तक, कासा ग्रैंड बिल्डिंग में, जहां मेरी मां रहती थी, वहीं पर उनके दर्शन लेने लोग आ सकते हैं. बाद में 4 बजे श्मशान भूमि में ज्यादा लोग नहीं आएं तो अच्छा रहेगा, क्योंकि वहां काफी भीड़ होने की आशंका है. आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज शाम को शिवाजी पार्क में होगा.

अथिया शेट्टी की पोस्ट वायरल
अथिया शेट्टी से बड़ा ब्लंडर हुआ. उन्होंने आशा भोसले के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा था. लेकिन उस पोस्ट में गलती से लता मंगेशकर की फोटो लगा दी. हालांकि एक्ट्रेस ने तुरंत अपनी गलती सुधारी. लेकिन तब तक यूजर्स उनके गलत पोस्ट का स्क्रीनशॉट ले चुके थे. इंटरनेट पर अथिया को ट्रोल किया जा रहा है.

क्या थी आशा भोसले की अंतिम इच्छा?
आशा भोसले ने एक पॉडकास्ट में अपनी अंतिम इच्छा का जिक्र किया था. उन्होंने कहा था- मेरी ख्वाहिश यही है कि मैं गाते-गाते ही चली जाऊं. अब मुझे सीखने का कुछ नहीं है. गाना ही मेरी लाइफ है. बचपन से गाया है. 3 साल की उम्र में क्लासिकल गाया है बाबा का सिखाया हुआ. पूरी जिंदगी इसी में चली गई है. फिल्म लाइन में 80-82 साल हो गए हैं. अभी ये इच्छा है कि गाते-गाते मेरा दम निकले. मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात से होगी कि मैं गाते-गाते जाऊं.

सीएम फडणवीस ने दी आशा भोसले को अंतिम विदाई
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आशा भोसले के अंतिम दर्शन किए. X पर उनके CMO अकाउंट ये इमोशनल फोटोज शेयर की गई हैं. सीएम फडणवीस ने आशा भोसले को भावभीनी श्रद्धांजलि दी. तस्वीर में सिंगर की पोती जनाई भोसले भी नजर आती हैं. वो अपनी दादी के निधन पर दुखी दिखीं. फैंस ने परिवार को हिम्मत दी है.

पलक ने किया आशा ताई को याद
सिंगर पलक मुच्छल ने आशा भोसले को इमोशनल विदाई दी. ANI संग बातचीत में उन्होंने कहा- उनकी तारीफ में कुछ भी कहने के लिए मैं बहुत छोटी हूं. उनका जाना ऐसी क्षति है जिसे कभी नहीं भरा जा सकता. लेकिन उनके द्वारा छोड़ी गई लीगेसी आने वाली जेनरेशन को इंस्पायर और मोटिवेट करेगी.

 

  • Related Posts

    *भाईजान ने जन्मदिन पर फैंस को दिया गिफ्ट*

    मुंबई । (सियासत दर्पण न्यूज़) बॉलीवुड के ‘सुल्तान’ सलमान खान आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर जहां पूरी दुनिया से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं,…

    *बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन*

    मुंबई ।(सियासत दर्पण न्यूज़) बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र का आज निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। धर्मेन्द्र ने 89 साल की उम्र में अपने जुहू स्थित घर पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *सस्ते टायर का झांसा, कारोबारी से 2.17 लाख का ठगता*

    • By SIYASAT
    • April 13, 2026
    • 0 views
    *सस्ते टायर का झांसा, कारोबारी से 2.17 लाख का ठगता*

    *अपराधियों के ठिकाने पर पुलिस की सरप्राइज रेड*

    • By SIYASAT
    • April 13, 2026
    • 1 views
    *अपराधियों के ठिकाने पर पुलिस की सरप्राइज रेड*

    *1 करोड़ किलो गांजा सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • April 13, 2026
    • 0 views
    *1 करोड़ किलो गांजा सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

    *दीपक बैज ने कहा- प्रदेश में व्याप्त है जंगलराज*

    • By SIYASAT
    • April 13, 2026
    • 0 views
    *दीपक बैज ने कहा- प्रदेश में व्याप्त है जंगलराज*

    *समता कॉलोनी में प्रशासन ने हटाए ठेले और गुमटियां*

    • By SIYASAT
    • April 13, 2026
    • 0 views
    *समता कॉलोनी में प्रशासन ने हटाए ठेले और गुमटियां*

    *रायपुर में राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख का आगमन*

    • By SIYASAT
    • April 13, 2026
    • 0 views
    *रायपुर में राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख का आगमन*

    You cannot copy content of this page