Home / छत्तीसगढ़ / *रायपुर-मुंगेली सड़क हादसा: 6 की मौत*

*रायपुर-मुंगेली सड़क हादसा: 6 की मौत*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

मुंगेली-रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को अलग-अलग जिलों में हुए दो भीषण हादसों में छह लोगों की जान चली गई।

मुंगेली-बिलासपुर नेशनल हाईवे और रायपुर के पास नेशनल हाईवे-130सी पर हुए इन हादसों ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दोनों घटनाओं में टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
मुंगेली में कार-बाइक टक्कर

मुंगेली-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर धरमपुरा के पास सोमवार सुबह एक अनियंत्रित कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान भटगांव निवासी राधेश्याम निर्मलकर, जरहागांव निवासी आर्यन निर्मलकर और बिलासपुर निवासी शुभम निर्मलकर के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार गड्ढे से बचने की कोशिश कर रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उन्हें चपेट में ले लिया।

रायपुर में हाईवा-ट्रक की भीषण भिड़ंत

रायपुर के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में देर रात हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पिपरौद-बजरंगपुर नेशनल हाईवे-130सी पर निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास ट्रक और रेत से भरे हाईवा की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो किलोमीटर दूर तक आवाज सुनाई दी। मृतकों में ट्रक चालक भागवत साहू, हाईवा चालक दीपक पटेल और सुमित यादव शामिल हैं।
जांच में जुटी पुलिस

दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसों का मुख्य कारण माना जा रहा है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page