Home / राजधानी / *नवापारा में सड़क हादसा: ट्रक की केबिन में फंसे 3 की मौत*

*नवापारा में सड़क हादसा: ट्रक की केबिन में फंसे 3 की मौत*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजिम-अभनपुर नेशनल हाईवे 130-सी पर मंगलवार आधी रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। बजरंगपुर पिपरौद में निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास रेत से भरी हाईवा और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, रात लगभग 12:15 बजे रेत से भरी हाईवा तेज रफ्तार में दौड़ रही थी, इसी दौरान सामने से आ रहे खाली ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के केबिन पूरी तरह चकनाचूर हो गए।

ट्रक में सवार लोग अंदर ही फंस गए। गोबरा नवापारा थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल ने बताया, मृतकों की पहचान हाईवा चालक दीपक पटेल व हेल्पर सुमित यादव, दोनों निवासी झुरा नवागांव (कातलबोड़, कुरूद) और ट्रक चालक भागवत साहू, निवासी पारागांव (गोबरा नवापारा) के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page