Home / राजधानी / *वाहन मालिकों की लापरवाही, रायपुर में 60% गाड़ियों में नंबर प्लेट पेंडिंग*

*वाहन मालिकों की लापरवाही, रायपुर में 60% गाड़ियों में नंबर प्लेट पेंडिंग*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़)  छत्तीसगढ़ में सभी दोपहिया और चारपहिया वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य हो गया है। 1 अप्रैल 2019 से पहले की गाड़ियों में वाहन मालिकों को इसे लगवाना होगा। वरना RTO के साथ मिलकर ट्रैफिक पुलिस फिर से चेकिंग अभियान चलाकार चालानी कार्रवाई करने की तैयारी में है।

वाहन मालिकों की सुविधा के लिए हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से जारी है। इसके बावजूद रायपुर में करीब 60% वाहन मालिकों के हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगवाया है। हालांकि इसमें कई गाड़ियां ट्रांसफर या स्क्रैप में भी जा चुकी है।

HSRP नंबर प्लेट लगवाने के लिए लोगों को कई अलग-अलग दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। जिसमें वाहन की RC में मोबाइल नंबर नहीं जुड़ा होना। RC का गुम या चोरी हो जाना। 15 साल पुरानी गाड़ी होना।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page