Home / राजधानी / *RTO चालान के नाम पर युवक से 7.42 लाख की ठगी*

*RTO चालान के नाम पर युवक से 7.42 लाख की ठगी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायुपर । (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायुपर में फर्जी आरटीओ चालान के नाम पर युवक से 7.42 लाख रुपए की ठगी हुई है। ठगों ने फर्जी ई-चालान के नाम पर एपीके फाइल भेजी और युवक का मोबाइल हैक कर उसके खाते से 7.42 लाख रुपए निकाल लिए। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवक का नाम रोहित पाल है, जो कि आरडीए कॉलोनी का रहने वाला है। 10 से 16 अप्रैल के बीच रोहित को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को आरटीओ से जुड़ा अधिकारी बताया और लंबित चालान का हवाला दिया।

इसके बाद जुर्माना भरने के लिए उसके मोबाइल पर एक APK फाइल भेजी गई।

आरोपी ने मैसेज के जरिए रोहित को फाइल डाउनलोड कर भुगतान करने के लिए कहा। जैसे ही रोहित ने APK फाइल डाउनलोड की, उसके मोबाइल का एक्सेस साइबर ठगों के हाथ में चला गया।

इसके बाद कुछ ही देर में उसके बैंक खाते से 7,42,209 रुपए ट्रांसफर कर लिए गए। शुरुआत में उसे इस धोखाधड़ी का पता नहीं चल सका।

ट्रांजेक्शन मैसेज आने पर हुआ ठगी का एहसास

पीड़ित को अगले दिन बैंक से ट्रांजैक्शन का मैसेज मिलने पर ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

पवित्र पाल ने मामले में आईटी एक्ट की धारा 66डी के तहत केस दर्ज कराया है। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है। कॉल डिटेल्स, बैंक ट्रांजैक्शन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page