*महादेव घाट में अज्ञात महिला का शव बरामद*

3

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर के महादेव घाट क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध हालत में मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में महिला के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।

गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही पुलिस

हालांकि अभी तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। ऐसे में पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है और महिला की पहचान के प्रयास जारी है। घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि घटना से जुड़े किसी सुराग तक पहुंचा जा सके। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page