Home / राजधानी / *बिलासपुर में तापमान 43°C, रेलवे स्टेशन पर राहत की फुहारें*

*बिलासपुर में तापमान 43°C, रेलवे स्टेशन पर राहत की फुहारें*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में टेम्प्रेचर 43 डिग्री तक पहुंच गया है। भीषण गर्मी से बचने रेलवे स्टेशन पर पानी की फुहारें छोड़ी जा रही है। प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर मिस्टिंग सिस्टम लगाया गया है, जिससे निकलने वाली ठंडे पानी की हल्की फुहार से यात्रियों को राहत मिल रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में गिरावट हो सकती है। इसके बाद पूरे प्रदेश में 2 से 3 डिग्री तक पारा बढ़ने की संभावना है, जिससे गर्मी का असर फिर तेज होगा, राहत की उम्मीद कम है। रायपुर में पारा 44 डिग्री पार जा सकता है। वहीं, दोपहर के समय दुर्ग में सड़के सूनी पड़ रही है।

बन सकती है हीट वेव की स्थिति

मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में अगले चार दिनों तक हीट वेव (लू) की स्थिति बन सकती है। साथ ही कुछ स्थानों पर गर्म रात (वॉर्म नाइट) की स्थिति भी देखने को मिल सकती है, जिससे रात में भी राहत नहीं मिलेगी।

मौसम सिस्टम अभी भी सक्रिय

प्रदेश में उत्तर छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में साइक्लोन सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके साथ ही यह सिस्टम तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु होते हुए कोमोरिन क्षेत्र तक फैला हुआ है, जिससे मौसम में बदलाव होगा।

अगले 3 दिन मौसम रहेगा शुष्क

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर हीट वेव की स्थिति बन सकती है।

रायपुर में 44°C तक पहुंचेगा पारा

राजधानी में आज हीट वेव और गर्म रात की स्थिति रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 44°C और न्यूनतम तापमान 30°C के आसपास रहने का अनुमान है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page