*अग्निवीर लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग*

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जिले में निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। यह जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर की पहल है। प्रशिक्षण 4 मई से 4 जून 2026 तक चलेगा, जिसमें विषय विशेषज्ञ अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी कराएंगे।

अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक चली। इसमें 17 वर्ष 6 माह से 21 वर्ष आयु वर्ग के 8वीं पास से लेकर स्नातक और डिप्लोमा धारक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। भर्ती में जनरल ड्यूटी, तकनीकी, क्लर्क/स्टोर कीपर, ट्रेडमैन और महिला सेना पुलिस सहित कई श्रेणियां शामिल हैं।

जिला और विकासखंड स्तर पर होगा आयोजन

प्रशिक्षण कार्यक्रम को जिला और विकासखंड स्तर पर आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थियों की संख्या और उपलब्ध संसाधनों के आधार पर इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में संचालित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक उम्मीदवारों को इसका लाभ मिल सके।

इच्छुक अभ्यर्थी 30 अप्रैल 2026 तक रोजगार विभाग के आधिकारिक पोर्टल erojgar.cg.gov.in पर पंजीयन कर सकते हैं। किसी भी समस्या या जानकारी के लिए अभ्यर्थी रोजगार कार्यालय, रायपुर या दूरभाष नंबर 0771-4044081 पर संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    *वनांचल में विकास की नई रोशनी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से आजादी के बाद पहली बार दर्जनों टोलों के विद्युतीकरण को मिली मंजूरी*

    रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दूरस्थ क्षेत्रों के समग्र विकास को नई गति मिल रही…

    *वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल*

    कवर्धा वन विकास निगम की बड़ी सफलता रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़) वर्मी कंपोस्ट (केंचुआ खाद) उत्पादन ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों, विशेषकर महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण की एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *वनांचल में विकास की नई रोशनी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से आजादी के बाद पहली बार दर्जनों टोलों के विद्युतीकरण को मिली मंजूरी*

    • By SIYASAT
    • April 22, 2026
    • 1 views
    *वनांचल में विकास की नई रोशनी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से आजादी के बाद पहली बार दर्जनों टोलों के विद्युतीकरण को मिली मंजूरी*

    *वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल*

    • By SIYASAT
    • April 22, 2026
    • 1 views
    *वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल*

    *लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन*

    • By SIYASAT
    • April 22, 2026
    • 1 views
    *लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन*

    *वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन*

    • By SIYASAT
    • April 22, 2026
    • 1 views
    *वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन*

    *हरा सोना संग्राहकों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम*

    • By SIYASAT
    • April 22, 2026
    • 1 views
    *हरा सोना संग्राहकों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम*

    * भारत रत्न सचिन तेंदुलकर का एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत*

    • By SIYASAT
    • April 22, 2026
    • 2 views
    * भारत रत्न सचिन तेंदुलकर का एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत*

    You cannot copy content of this page