Home / राजधानी / *पुलिस की सरप्राइज चेकिंग में 100 से ज्यादा वारंटधारी गिरफ्तार*

*पुलिस की सरप्राइज चेकिंग में 100 से ज्यादा वारंटधारी गिरफ्तार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा एक्शन लिया है। रायपुर कमिश्नरेट के नॉर्थ जोन में देर रात सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाकर 100 से ज्यादा वारंटियों, बदमाशों और संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में हाल के दिनों में चाकूबाजी, हत्या और लूट जैसी घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही थी। इसे देखते हुए नॉर्थ जोन के अफसरों ने देर रात अचानक चेकिंग अभियान शुरू किया। टीमों ने गुढ़ियारी, भारत माता चौक, रामनगर और आसपास के इलाकों में गली-मोहल्लों तक पहुंचकर बदमाशों की तलाश की।

अभियान के दौरान पुलिस ने फरार वारंटियों के घरों में दबिश दी और कई आरोपियों को मौके से ही हिरासत में लिया। कुछ बदमाश भागने की कोशिश करते नजर आए, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के आगे उनकी एक नहीं चली।

अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान अचानक शुरू किया गया, ताकि अपराधियों को संभलने का मौका न मिले। पुलिस ने सिर्फ वारंटियों को ही नहीं, बल्कि संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। इस दौरान कई पुराने मामलों में फरार आरोपी भी पकड़ में आए हैं।

घर-घर पहुंचकर दी नसीहत

पुलिस का कहना है कि आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि शहर में कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे। अफसरों ने साफ किया कि अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। देर रात घर-घर पहुंचकर अफसरों ने अपराधियों को सुधरने की नसीहत दी है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page