* ’प्रदेशभर में अवैध उत्खनन के खिलाफ सख्ती, बलरामपुर में 4 टीपर जब्त’*

’संयुक्त टीम की औचक कार्रवाई में अवैध रेत परिवहन का खुलासा’

रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  प्रदेश में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार खनिज विभाग, राजस्व विभाग और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा विभिन्न जिलों में औचक निरीक्षण कर अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा रहा है।

इसी कड़ी में बलरामपुर जिले के विकासखंड राजपुर अंतर्गत ग्राम धंधापुर क्षेत्र में संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त 4 टीपर वाहनों को जब्त किया है। कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

खनिज अधिकारी ने बताया कि औचक निरीक्षण के दौरान ग्राम धंधापुर में बिना वैध अनुमति के रेत का उत्खनन एवं परिवहन किया जा रहा था। जांच में अनियमितता पाए जाने पर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 4 टीपर वाहनों को जब्त कर बरियों चौकी के सुपुर्द किया। संबंधित प्रकरण में खनिज नियमों के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन और परिवहन में संलिप्त लोगों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

  • Related Posts

    *छत्तीसगढ़ अपेक्स बैंक में 67 समिति प्रबंधकों की भर्ती को मिली हरी झंडी*

    सहकारिता क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार की बड़ी पहल किसानों को मिलेगी बेहतर सेवाएं रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की “सहकार से समृद्धि”…

    *छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के नए लोगो डिज़ाइन की प्रतियोगिता*

    उत्कृष्ट लोगो को मिलेगा 2.50 लाख रुपये का पुरस्कार छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का नया स्वरूप, अब अधोसंरचना विकास कार्यों में भी निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *छत्तीसगढ़ अपेक्स बैंक में 67 समिति प्रबंधकों की भर्ती को मिली हरी झंडी*

    *छत्तीसगढ़ अपेक्स बैंक में 67 समिति प्रबंधकों की भर्ती को मिली हरी झंडी*

    *छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के नए लोगो डिज़ाइन की प्रतियोगिता*

    *छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के नए लोगो डिज़ाइन की प्रतियोगिता*

    *रायगढ़ में प्रदूषण नियंत्रण के लिए छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की सख्त कार्रवाई*

    *रायगढ़ में प्रदूषण नियंत्रण के लिए छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की सख्त कार्रवाई*

    *गैस सिलेंडर विस्फोट में 4 की मौत, स्वास्थ्य मंत्री ने परिजनों से मिलकर जताया शोक*

    *गैस सिलेंडर विस्फोट में 4 की मौत, स्वास्थ्य मंत्री ने परिजनों से मिलकर जताया शोक*

    *टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को लेकर राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न*

    *टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को लेकर राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न*

    * ’प्रदेशभर में अवैध उत्खनन के खिलाफ सख्ती, बलरामपुर में 4 टीपर जब्त’*

    * ’प्रदेशभर में अवैध उत्खनन के खिलाफ सख्ती, बलरामपुर में 4 टीपर जब्त’*

    You cannot copy content of this page