Home / राजधानी / *कांग्रेस ने OBC मोर्चे को दी नई ताकत, 39 जिलाध्यक्षों की घोषणा*

*कांग्रेस ने OBC मोर्चे को दी नई ताकत, 39 जिलाध्यक्षों की घोषणा*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (AICC) के ओबीसी विभाग ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के OBC कांग्रेस जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। AICC के OBC विभाग की ओर से प्रदेश के 33 जिलों में शहर और ग्रामीण इकाइयों को मिलाकर कुल 39 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।

नियुक्ति संबंधी अधिसूचना OBC विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद ने जारी की है। जारी सूची के मुताबिक रायपुर शहर OBC कांग्रेस का अध्यक्ष लक्ष्मण सेन को बनाया गया है, जबकि रायपुर ग्रामीण की जिम्मेदारी मुकेश साहू को सौंपी गई है।

धमतरी शहर में प्रमोद सिन्हा और धमतरी ग्रामीण में लखेश्वर साहू को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

दुर्ग में शिशिरकांत-संतोष संगठन करेंगे मजबूत

इसी तरह बलौदाबाजार शहर में गणेश शंकर साहू, बलौदाबाजार ग्रामीण में घनश्याम पटेल, गरियाबंद में गजेंद्र साहू और महासमुंद ग्रामीण में कुनाल चंद्राकर को जिम्मेदारी दी गई है। दुर्ग शहर से शिशिरकांत कसार और दुर्ग ग्रामीण से संतोष देशमुख को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

राजनांदगांव शहर में सचिन दुरहटे और ग्रामीण में रोशन साहू को नियुक्ति मिली है। वहीं मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में भैयाराम यदु, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में पुरुषोत्तम वर्मा और कांकेर में सुखचंद प्रजापति को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बिलासपुर ग्रामीण की कमान सुनील साहू को

इसके अलावा बिलासपुर ग्रामीण से सुनील साहू, मुंगेली से अभिलाष जायसवाल, कोरबा शहर से गजानंद साहू और कोरबा ग्रामीण से राजेश मानिकपुरी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

रायगढ़ शहर में कन्हैया पटेल, रायगढ़ ग्रामीण में बबलू साहू, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में मितेंद्र यादव, जशपुर में चंद्रदीप यादव और सरगुजा में ईश्वर सोनी को नई जिम्मेदारी मिली है।

कांग्रेस बोली-नियुक्तियां संगठन को मजबूत करेंगी

 

पार्टी नेताओं का कहना है कि इन नियुक्तियों से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पिछड़ा वर्ग समुदाय के बीच कांग्रेस की पकड़ मजबूत करने में मदद मिलेगी। प्रदेश के 33 जिलों में शहर और ग्रामीण इकाइयों को मिलाकर कुल 39 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page