*छत्तीसगढ़ में पारा होगा और हाई, 5 दिन तक लू का खतरा*

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573

रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का दौर जारी है और मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक प्रदेश के सेंट्रल पार्ट (मध्य भाग) में अलग-अलग जगहों पर लू चलने की चेतावनी दी है। हालांकि, इस दौरान तापमान में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं और बीते 24 घंटों में भी अधिकतम

प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश जरूर हुई, लेकिन इससे लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। इस बीच, 45 डिग्री सेल्सियस के साथ बिलासपुर प्रदेश में सबसे गर्म है, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।

भीषण गर्मी का असर इंसानों के साथ वन्यजीवों पर भी दिखने लगा है। ओडिशा बॉर्डर से लगे बंगुरसिया पूर्व सर्किल के बरकछार बीट में एक हाथी खेत में बनी पानी टंकी तक पहुंच गया और सूंड में पानी भरकर काफी देर तक शरीर पर फुहारें मारता रहा।

बिलासपुर में तापमान 45 डिग्री पहुंचने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। लोगों को दोपहर में धूप से बचने, ज्यादा पानी पीने और शरीर हाइड्रेट रखने की सलाह दी गई है।

बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं को सबसे ज्यादा सतर्क रहने कहा गया है। इमरजेंसी के लिए हेल्पलाइन नंबर 87706-64365 और 75870-38622 जारी किए गए हैं।

रायगढ़ में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। जिले का तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जिससे दिन में तपती धूप और रात में गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

बुधवार शाम हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन उमस और गर्मी से राहत नहीं मिली। हालत यह है कि पंखे और कूलर भी बेअसर नजर आ रहे हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम ड्राई रहने की संभावना है। कई इलाकों में गर्म हवाएं चल सकती हैं।

आज मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

मध्य छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर हीटवेव की संभावना, अगले 5 दिनों तक तापमान में बड़े बदलाव के आसार नहीं, लोगों को दोपहर में धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573
  • Related Posts

    *रायपुर में डॉक्टर से चेन स्नैचिंग, राहगीरों ने आरोपी को दबोचा*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बुधवार शाम महिला डॉक्टर से लूट की वारदात सामने आई। जिम से घर लौट रही डॉक्टर के गले से…

    *अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकी ‘RJ बस्तर’, कान्स में मिली बड़ी सफलता*

    रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘RJ बस्तर’ ने 79वें कान्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में खास पहचान बनाई है। कान्स में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई। इस दौरान दर्शकों ने जोरदार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर में डॉक्टर से चेन स्नैचिंग, राहगीरों ने आरोपी को दबोचा*

    *रायपुर में डॉक्टर से चेन स्नैचिंग, राहगीरों ने आरोपी को दबोचा*

    *अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकी ‘RJ बस्तर’, कान्स में मिली बड़ी सफलता*

    *अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकी ‘RJ बस्तर’, कान्स में मिली बड़ी सफलता*

    *छत्तीसगढ़ में पारा होगा और हाई, 5 दिन तक लू का खतरा*

    *छत्तीसगढ़ में पारा होगा और हाई, 5 दिन तक लू का खतरा*

    *12वीं परीक्षा पेपर लीक केस में गिरफ्तारी, PTI ने कबूला सौदे का राज*

    *12वीं परीक्षा पेपर लीक केस में गिरफ्तारी, PTI ने कबूला सौदे का राज*

    *रायपुर एयरपोर्ट हादसा: लाइट ठीक करते समय युवक की गिरकर मौत*

    *रायपुर एयरपोर्ट हादसा: लाइट ठीक करते समय युवक की गिरकर मौत*

    *कांग्रेस ने OBC मोर्चे को दी नई ताकत, 39 जिलाध्यक्षों की घोषणा*

    *कांग्रेस ने OBC मोर्चे को दी नई ताकत, 39 जिलाध्यक्षों की घोषणा*

    You cannot copy content of this page