Home / छत्तीसगढ़ / *भिलाई के छावनी थाने में बवाल, बीयर बोतल विवाद पर दो गुट भिड़े*

*भिलाई के छावनी थाने में बवाल, बीयर बोतल विवाद पर दो गुट भिड़े*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

भिलाई। (सियासत दर्पण न्यूज़) बीयर की बोतल फूटने से शुरू हुआ विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। इस मामले को लेकर छावनी थाने में बुधवार देर रात जमकर हंगामा हुआ। दरअसल दो पक्षों के बीच हुई मारपीट मामले में समझौते की बात करने दोनों पक्ष थाने पहुंचे थे, लेकिन विवाद और बढ़ गया। थाना परिसर में जमकर धक्का-मुक्की हुई।

बताया जा रहा है कि बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष गुरुचरण बग्गा और कैंप मंडल अध्यक्ष राजेश चौधरी के बीच कहासुनी के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग थाने के अंदर ही आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि थाना परिसर में जमकर धक्का-मुक्की हुई।

पुलिसकर्मियों को भी भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।बताया जा रहा है कि जब थाने में हंगामा हो रहा था, उस समय थाना प्रभारी मौजूद नहीं थे। बाद में उनके पहुंचने पर दोनों पक्षों की शिकायत ली गई और देर रात एफआईआर दर्ज की गई।
दोनों पक्ष ने लिखाई रिपोर्ट

पहले पक्ष की ओर से दीपक पासी ने शिकायत में बताया कि, 20 मई को उसके दोस्त मनीष देवांगन का जन्मदिन था। पार्टी के दौरान वह बीयर लेने गया था। लौटते समय राजेश चौधरी के घर के सामने उसकी बाइक फिसल गई और बीयर की बोतल टूट गई। दीपक का आरोप है कि इसी बात पर राजेश चौधरी और उसके भाई ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर हाथ-मुक्कों और डंडे से मारपीट की गई।

उसने आरोप लगाया कि बीच-बचाव करने आए उसके दोस्त सुजीत गुप्ता पर लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिससे उसके सिर और हाथ में चोट आई। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से बीजेपी नेता और पूर्व सैनिक राजेश चौधरी ने भी शिकायत दर्ज कराई है। राजेश का कहना है कि पड़ोस में बर्थडे पार्टी के दौरान काफी शोर-शराबा हो रहा था। इसी दौरान दीपक पासी बाइक से गिरा और उनके घर के सामने बीयर की बोतल टूट गई।

राजेश के मुताबिक जब उन्होंने सफाई करने के लिए कहा तो दीपक ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट कर चला गया। बाद में वह अपने साथियों के साथ वापस आया और सभी ने मिलकर हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके भाइयों के साथ भी मारपीट की गई और कार का कांच तोड़ा गया।

 

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page