Home / राजधानी / *रायपुर,,राजधानी में व्यापारी की आत्महत्या से बाजार में शोक की लहर*

*रायपुर,,राजधानी में व्यापारी की आत्महत्या से बाजार में शोक की लहर*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर के कोतवाली इलाके में निवासरत सराफा कारोबारी ने गुरुवार की शाम को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कारोबारी के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है।

मामलें में मर्ग कायम करके पुलिस जांच कर रही है। कारोबारी का नाम पुलिस द्वारा प्रवाल सोनी बताया जा रहा है। कारोबारी के घर से पुलिस को डायरी मिली है। डायरी में कारोबारी ने अपने मरे हुए बेटे की याद आने का उल्लेख किया है।

कोतवाली पुलिस के अनुसार कारोबारी प्रवाल सोनी और उनके पिता अशोक पोद्दार श्री ज्वेलर्स नाम की सराफा दुकान का संचालन करते है। गुरुवार की रात को प्रवाल सोनी के परिजनों ने फोन करके प्रवाल द्वारा आत्महत्या किए जाने की जानकारी दी थी।

प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक सदमे और लंबे समय से चले आ रहे मानसिक तनाव से जुड़ा माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि प्रवाल सोनी पिछले एक साल से गहरे मानसिक अवसाद में थे।

दरअसल, उनके 12 वर्षीय बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। बेटे की मौत के कुछ समय बाद ही उनकी पत्नी सोना सोनी ने भी आत्महत्या कर ली थी। इन दोनों घटनाओं के बाद से प्रवाल पूरी तरह टूट चुके थे।

करीब 18 साल पहले उनकी शादी तखतपुर निवासी सोना सोनी से हुई थी। परिवार में दो बेटे थे। छोटे बेटे की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई थी। उस समय फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई गई थी।

हालांकि मामले को लेकर कई सवाल भी उठे थे। बेटे की मौत के बाद पत्नी का शव घर के स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला था। उस दौरान मायके पक्ष ने घरेलू विवाद और मारपीट के आरोप लगाए थे।

पुलिस ने उस मामले में भी आत्महत्या की जांच की थी। अब एक साल बाद प्रवाल सोनी की आत्महत्या से परिवार की दर्दनाक कहानी फिर चर्चा में आ गई है। पुलिस फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

 

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page