Home / राजधानी / *मवेशी तस्करी में दो नाबालिग सहित पांच आरोपी गिरफ्तार*

*मवेशी तस्करी में दो नाबालिग सहित पांच आरोपी गिरफ्तार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  रायपुर जिले के आरंग में पुलिस ने गोवंश तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी टाटा मैजिक वाहन में गोवंश को क्रूरतापूर्वक भरकर कच्चे रास्ते से ले जा रहे थे, जिन्हें घेराबंद कर पकड़ा गया।

पुलिस ने वाहन को जब्त कर गोवंश को मुक्त कराया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजय टंडन (35), राजेश उर्फ ननची यादव (22) और कमलेश यादव (21) के रूप में हुई है। अन्य दो आरोपी नाबालिग हैं, जिनके खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

दस्तावेज नहीं दिखा सके आरोपी

आरंग पुलिस के अनुसार, गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक टाटा मैजिक वाहन (CG 06 GZ 9607) में गोवंश को अवैध रूप से भरकर पंधी गांव की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने पंधी जाने वाले कच्चे रास्ते पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोक लिया।

तलाशी के दौरान वाहन में तीन गोवंश ठूंस-ठूंसकर भरे हुए पाए गए। पुलिस के अनुसार, जानवरों के साथ अत्यंत क्रूरता की जा रही थी। जब आरोपियों से परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए तो वे कोई भी कागजात पेश नहीं कर सके।

पुलिस ने जब्त किया वाहन

इसके बाद पुलिस ने वाहन और गोवंश को जब्त कर सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम संजय टंडन (35), राजेश उर्फ ननची यादव (22) और कमलेश यादव (21) बताया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी संजय टंडन पहले भी गौ-तस्करी के मामले में जेल जा चुका है।

गिरोह के अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस अब इस गिरोह के नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि गौवंश तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

 

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page