Home / राजधानी / *अवैध खनिज परिवहन करते 4 हाईवा जब्त*

*अवैध खनिज परिवहन करते 4 हाईवा जब्त*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  राजनांदगांव जिले में खनिज विभाग ने अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रेत और चूना पत्थर गिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे 4 हाईवा वाहनों को जब्त किया है। सभी वाहनों को संबंधित थानों के सुपुर्द कर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध उत्खनन, भंडारण और परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में खनिज विभाग की टीम ने राजनांदगांव तहसील के भर्रेगांव, खुटेरी, सुरगी, इंदामारा, भानपुरी और मोहारा सहित डोंगरगांव तहसील के खुज्जी, मटिया, बगदई, परना और खुर्सीपार क्षेत्रों में आकस्मिक निरीक्षण अभियान चलाया।
निरीक्षण के दौरान प्रशांत सिन्हा के स्वामित्व वाले हाईवा क्रमांक सीजी 08 एडब्ल्यू 2701 से चालक संजय साहू द्वारा रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर वाहन को जब्त कर थाना सुरगी के सुपुर्द किया गया। इसी तरह मूलचंद्र चंद्राकर के स्वामित्व वाले हाईवा सीजी 24 यू 8885 से चालक मनीष कुमार द्वारा चूना पत्थर गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर वाहन को जब्त कर थाना डोंगरगांव को सौंपा गया। इसके अलावा दीपक सोनकर के स्वामित्व वाले हाईवा सीजी 05 एपी 3581 और बिट्टू अग्रवाल के स्वामित्व वाले हाईवा सीजी 08 बीए 4631 से रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर दोनों वाहनों को जब्त कर थाना तुमड़ीबोड़ के सुपुर्द किया गया। कलेक्टर का कहना है कि जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर लगातार गश्त और निगरानी जारी रहेगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page