Home / राजधानी / *पटवारी 15 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार*

*पटवारी 15 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने पटवारी को 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी जमीन के बंटवारे और ऋण पुस्तिका बनाने के बदले रिश्वत मांग रहा था।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम बोड़ निवासी नरोत्तम साहू ने ACB रायपुर से शिकायत की थी कि ग्राम बोड़, तहसील साजा में पदस्थ पटवारी ओमकार सोनवानी उनकी जमीन का बंटवारा और खाता विभाजन करने के एवज में 25 हजार रुपए मांग रहा है। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने ACB से संपर्क किया।

शिकायत मिलने के बाद ACB ने पहले पूरे मामले का जांच करवाई। जांच के दौरान यह पुष्टि हुई कि पटवारी वाकई रिश्वत मांग रहा है। इसी दौरान बातचीत में रकम को लेकर मोलभाव हुआ और आरोपी 25 हजार की जगह 15 हजार रुपए लेने पर तैयार हो गया।

ACB ने ट्रैप की पूरी रणनीति तैयार की। शिकायतकर्ता को कैमिकल लगे नोट दिए गए और टीम को आसपास तैनात कर दिया गया। शिकायतकर्ता पटवारी के पास पहुंचा। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम अपने हाथ में ली, ACB टीम ने मौके पर दबिश दे दी।

अचानक टीम को सामने देखकर पटवारी घबरा गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। टीम ने उसके हाथ धुलवाए तो कैमिकल का रंग बदल गया, जिससे यह साबित हो गया कि उसने रिश्वत की रकम ली थी। मौके से रिश्वत के 15 हजार रुपए भी बरामद कर लिए गए।

आरोपी से पूछताछ शुरू

ACB अधिकारियों ने आरोपी को तुरंत हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

वहीं ACB ने लोगों से अपील की है कि सरकारी काम के बदले कोई अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत मांगता है तो इसकी शिकायत तुरंत करें।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page