Home / राजधानी / *बावनकेरा में पहली बार आयोजित हुआ “हज़रत अकबर अली समर कैंप 2026”*

*बावनकेरा में पहली बार आयोजित हुआ “हज़रत अकबर अली समर कैंप 2026”*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़

रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,,महासमुंद जिले के बावनकेरा गांव में मदरसा चिश्तियां एजुकेशन सोसायटी के तत्वावधान में पहली बार “हजरत अकबर अली समर कैंप 2026” का सफल आयोजन दिनांक 24/05/2026 को संपन्न हुआ। यह समर कैंप गांव के बच्चों के लिए एक ऐतिहासिक पहल साबित हुआ, जिसमें 50 से अधिक बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर रायपुर से विशेष रूप से हज़रत मौलाना मुफ्ती एहतेशाम अली फारूकी मिस्बाही साहब (सज्जादानशीन खानकाहे मुफक्किर-ए-इस्लाम खुटेरी शरीफ, रायपुर),

डॉ. मुजाहिद अली फारूकी साहब डायरेक्टर गरीब नवाज हायर सेकंडरी स्कूल रायपुर छत्तीसगढ़

 

हाजी बदरुद्दीन खोखर साहब एवं जनाब इकबाल शरीफ साहब शिरकत फरमाए और बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए उन्हें सर्टिफिकेट प्रदान किए।

कार्यक्रम में बच्चों ने उर्दू एवं अंग्रेजी भाषा में बेहतरीन स्पीच प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस मौके पर मुफ्ती एहतेशाम अली फारूकी मिस्बाही साहब ने बच्चों को तालीम की अहमियत बताते हुए आगे बढ़ने और बेहतर भविष्य बनाने की प्रेरणा दी।

 

वहीं मौलाना अब्दुस सुभान अशरफी साहब ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी मेहमानों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का शुक्रिया अदा किया।

कार्यक्रम के अंत में मुफ्ती अब्दुस समद अशरफी मिस्बाही साहब ने मुल्क, कौम और बच्चों की कामयाबी के लिए दुआ फरमाई।

यह समर कैंप “हज़रत अकबर अली समर कैंप” के नाम से आयोजित पहला कैंप था, जिसने गांव के बच्चों में शिक्षा और व्यक्तित्व विकास के प्रति नई जागरूकता पैदा की।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page