*महिला की मौत बनी रहस्य, कुरुद के पास मिला शव*

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573

धमतरी।(सियासत दर्पण न्यूज़) कुरूद थाना क्षेत्र के मारौद गांव में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने खेत में एक महिला का सड़ा-गला शव पड़े देखा। घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना कुरूद थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतका की पहचान भैंसबोड़ निवासी पर्वत बाई साहू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला पिछले चार दिनों से लापता थी। परिजन उसकी लगातार तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। इसी बीच मंगलवार को मारौद गांव के खेत में शव मिलने की सूचना सामने आई। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो शव काफी हद तक सड़ चुका था। शव की स्थिति को देखते हुए मौत के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतका मानसिक रूप से विक्षिप्त बताई जा रही है। हालांकि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है, ताकि महिला के आखिरी बार देखे जाने और उसकी गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573
  • Related Posts

    *रायपुर,,हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा सिविल सर्विसेस परीक्षा 2027 की कोचिंग हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित- मिर्जा एजाज बेग*

    अंतिम तिथि 10 जून 2026 रायपुर।सियासत दर्पण न्यूज़,, यूपीएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सर्विसेस परीक्षा 2027 में भाग लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए, हज कमेटी ऑफ़ इंडिया…

    *नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, पांच आरोपी पुलिस गिरफ्त में*

    रायगढ़।(सियासत दर्पण न्यूज़)  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन पर जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा सिविल सर्विसेस परीक्षा 2027 की कोचिंग हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित- मिर्जा एजाज बेग*

    *रायपुर,,हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा सिविल सर्विसेस परीक्षा 2027 की कोचिंग हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित- मिर्जा एजाज बेग*

    *बस्तर के पहले आवासीय खेल अकादमी में प्रवेश के लिए चयन ट्रायल 28-29 मई को*

    *बस्तर के पहले आवासीय खेल अकादमी में प्रवेश के लिए चयन ट्रायल 28-29 मई को*

    *नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, पांच आरोपी पुलिस गिरफ्त में*

    *नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, पांच आरोपी पुलिस गिरफ्त में*

    *महिला की मौत बनी रहस्य, कुरुद के पास मिला शव*

    *महिला की मौत बनी रहस्य, कुरुद के पास मिला शव*

    *टिकरापारा में पुलिस रेड से मचा हड़कंप, दो लोग दबोचे गए*

    *टिकरापारा में पुलिस रेड से मचा हड़कंप, दो लोग दबोचे गए*

    *अब नहीं चलेगा सिंगल यूज प्लास्टिक, प्रशासन सख्त*

    *अब नहीं चलेगा सिंगल यूज प्लास्टिक, प्रशासन सख्त*

    You cannot copy content of this page