Home / राजधानी / *छत्तीसगढ़ में मेडिकल शिक्षकों का जल्द होगा प्रमोशन*

*छत्तीसगढ़ में मेडिकल शिक्षकों का जल्द होगा प्रमोशन*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) प्रदेश के शासकीय मेडिकल कॉलेजों में करीब दो सालों से पदोन्नति का इंतजार कर रहे चिकित्सा शिक्षकों की पदोन्नति होगी। चिकित्सा शिक्षा विभाग की विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक मंगलवार को हुई, जिसमें 64 सह प्राध्यापकों के प्राध्यापक पद पर पदोन्नति को लेकर चर्चा की गई। चिकित्सा शिक्षा विभाग के आयुक्त रितेश अग्रवाल ने बताया कि लोक सेवा आयोग की ओर से सह प्राध्यापक से प्राध्यापक के 20 पदोन्नति प्रस्ताव मिले हैं।

लोक सेवा आयोग जारी करेगा लिस्ट

लोक सेवा आयोग की ओर से पदोन्नति पाने वाले चिकित्सा शिक्षकों की सूची जारी की जाएगी। बताया जाता है कि पदोन्नति प्रक्रिया सितंबर 2024 में शुरू की गई थी, लेकिन अलग-अलग प्रशासनिक कारणों से मामला लगातार टलता रहा। इससे चिकित्सा शिक्षकों में नाराजगी भी थी। चिकित्सा शिक्षकों का कहना है कि दस मेडिकल कॉलेजों में कुल 296 डाक्टर विभिन्न पदों पर प्रमोशन के पात्र हैं, लेकिन अब तक उन्हें पदोन्नति नहीं मिल सकी थी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page