*रायपुर,,CCTV फुटेज और जांच से खुली कत्ल की परतें,पार्षद सहित 4 गिरफ्तार,,पुलिस ने सुलझाई सनसनीखेज वारदात*

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर से लगे मंदिर हसौद क्षेत्र में युवक की हत्या कर शव को महानदी किनारे रेत में दफनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में मंदिर हसौद के पार्षद नोहर दास रात्रे उर्फ गोलू रात्रे समेत चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर महासमुंद जिले के नांदगांव क्षेत्र से रेत में दबा शव बरामद किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा अस्पताल भेजा गया है।

मृतक की पहचान भुनेश्वर यादव पिता आनंद राम यादव, उम्र 38 वर्ष, निवासी इंदिरा कॉलोनी मंदिर हसौद के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

पत्नी की शिकायत के बाद शुरू हुई जांच

पुलिस के अनुसार मृतक की पत्नी ईश्वरी यादव ने थाना मंदिर हसौद पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पति 22 मई 2026 की रात करीब 10 बजे नोहर दास रात्रे उर्फ गोलू रात्रे के गोदाम से बिना बताए कहीं चले गए थे और उसके बाद वापस नहीं लौटे। शिकायत मिलने पर पुलिस ने गुम इंसान क्रमांक 59/2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों से खुला राज

जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। साथ ही मृतक के साथ आखिरी बार देखे गए लोगों से पूछताछ की गई। शुरुआत में संदिग्ध लगातार पुलिस को गुमराह करते रहे, लेकिन पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच तेज कर दी।

इसके बाद पुलिस ने पार्षद नोहर दास रात्रे उर्फ गोलू रात्रे, अमित राजपूत और हेमचंद बंजारे उर्फ सोनू बंजारे को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनों आरोपियों ने पूरी वारदात कबूल कर ली।

शराब पार्टी के दौरान हुआ विवाद

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना वाले दिन सभी लोग पार्षद गोलू रात्रे के गोदाम में बैठकर शराब पी रहे थे। शराब खत्म होने के बाद चारों लोग ब्रेजा कार क्रमांक CG 04 PH 9996 से महासमुंद की ओर निकले।

बताया गया कि ग्राम बेलसोंडा से नांदगांव जाने वाले मार्ग में रेलवे क्रॉसिंग के पास शराब के नशे में भुनेश्वर यादव और पार्षद गोलू रात्रे के बीच विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान भुनेश्वर यादव ने कथित तौर पर पार्षद से कहा, “तू पार्षद बन गया है तो बड़ा आदमी बन गया है” और गाली-गलौज करते हुए थप्पड़ मार दिया।

इसके बाद गुस्साए गोलू रात्रे, अमित राजपूत और हेमचंद बंजारे ने मिलकर भुनेश्वर यादव के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने हाथ-मुक्कों और लात-घूंसों से उसकी बेरहमी से पिटाई की।

मारपीट के दौरान कार में हुई मौत

पुलिस के मुताबिक मारपीट के दौरान भुनेश्वर यादव कार में ही बेसुध होकर शांत पड़ गया। जब आरोपियों ने उसकी नब्ज और धड़कन जांची तो उसकी मौत हो चुकी थी। युवक की मौत के बाद आरोपी घबरा गए और सीधे महासमुंद पहुंचे।

शव छिपाने के लिए रची साजिश

महासमुंद पहुंचने के बाद पार्षद गोलू रात्रे ने अपने मामा श्रवण जांगड़े को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद चारों आरोपियों ने मिलकर साक्ष्य छिपाने की साजिश रची। आरोपियों ने महानदी किनारे ग्राम नांदगांव में रेत खोदकर शव को दफना दिया ताकि घटना का खुलासा न हो सके।
रेत में दबा मिला शव

28 मई को पुलिस आरोपियों को लेकर महासमुंद पहुंची। आरोपियों की निशानदेही पर महानदी किनारे रेत में दबे शव को विधिवत उत्खनन कर बाहर निकाला गया। मौके पर मौजूद परिजनों ने शव की पहचान भुनेश्वर यादव के रूप में की। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा अस्पताल भेजा गया। घटना स्थल महासमुंद थाना क्षेत्र में होने के कारण वहां मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

1. नोहर दास रात्रे उर्फ गोलू रात्रे, उम्र 35 वर्ष, निवासी इंदिरा कॉलोनी वार्ड नंबर 7 मंदिर हसौद, रायपुर

2. अमित राजपूत, उम्र 37 वर्ष, निवासी श्रीराम नगर रावणभाठा मंदिर हसौद, रायपुर

3. हेमचंद बंजारे उर्फ सोनू बंजारे, उम्र 28 वर्ष, निवासी इंदिरा कॉलोनी वार्ड नंबर 7 मंदिर हसौद, रायपुर

4. श्रवण जांगड़े, निवासी नांदगांव थाना सिटी कोतवाली महासमुंद
हत्या और साक्ष्य छिपाने का मामला दर्ज

महासमुंद थाना पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 322/26 के तहत धारा 103(1), 238 और 3(5) BNS के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच की जाएगी।

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573
  • Related Posts

    *छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की पदस्थापना को लेकर बड़ा अपडेट, ज्वाइनिंग समस्या का होगा समाधान*

    रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  स्कूल शिक्षा विभाग में लंबे समय से चल रहे निलंबन और मनमाफिक पदस्थापना के खेल पर अब सख्ती शुरू हो गई है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने…

    *रायपुर में इंसाफ की मिसाल, बेटे की मौत के बाद पिता को 16 साल बाद मिला न्याय और मुआवजा*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर निवासी एक पिता ने अपने दिवंगत बेटे की बीमा राशि पाने के लिए 16 वर्षों तक लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी और आखिरकार न्याय हासिल किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की पदस्थापना को लेकर बड़ा अपडेट, ज्वाइनिंग समस्या का होगा समाधान*

    *छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की पदस्थापना को लेकर बड़ा अपडेट, ज्वाइनिंग समस्या का होगा समाधान*

    *रायपुर में इंसाफ की मिसाल, बेटे की मौत के बाद पिता को 16 साल बाद मिला न्याय और मुआवजा*

    *रायपुर में इंसाफ की मिसाल, बेटे की मौत के बाद पिता को 16 साल बाद मिला न्याय और मुआवजा*

    *नायब तहसीलदार से अभद्रता और मारपीट के खिलाफ अधिकारी एकजुट, कामकाज बंद कर किया प्रदर्शन*

    *नायब तहसीलदार से अभद्रता और मारपीट के खिलाफ अधिकारी एकजुट, कामकाज बंद कर किया प्रदर्शन*

    *सुशासन के दावों के बीच घूसखोरी उजागर, रिटायर्ड शिक्षक से रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार*

    *सुशासन के दावों के बीच घूसखोरी उजागर, रिटायर्ड शिक्षक से रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार*

    *फर्जी निवास प्रमाण पत्र के सहारे CRPF में नौकरी, बलरामपुर पुलिस ने खोला बड़ा रैकेट*

    *फर्जी निवास प्रमाण पत्र के सहारे CRPF में नौकरी, बलरामपुर पुलिस ने खोला बड़ा रैकेट*

    *IPL फाइनल के किंग बल्लेबाज, सुरेश रैना और धोनी समेत इन खिलाड़ियों ने बनाए सबसे ज्यादा रन*

    *IPL फाइनल के किंग बल्लेबाज, सुरेश रैना और धोनी समेत इन खिलाड़ियों ने बनाए सबसे ज्यादा रन*

    You cannot copy content of this page