Home / राजधानी / *डीएपी के नाम पर किसानों से ठगी की कोशिश नाकाम, कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई*

*डीएपी के नाम पर किसानों से ठगी की कोशिश नाकाम, कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

खारीबहार में 17.1 टन अवैध उर्वरक जब्त, 342 बोरी सील कर जांच शुरू

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) किसानों के हितों की सुरक्षा और कृषि आदानों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जशपुर जिला प्रशासन द्वारा लगातार सघन निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में कृषि विभाग पत्थलगांव एवं फरसाबहार की संयुक्त टीम ने विकासखंड फरसाबहार के ग्राम पंचायत खारीबहार में बड़ी छापामार कार्रवाई करते हुए अवैध उर्वरक भंडारण का खुलासा किया है।

संयुक्त टीम द्वारा की गई जांच के दौरान एक मकान में भारी मात्रा में उर्वरक का अवैध भंडारण पाया गया। कार्रवाई के दौरान कुल 342 बोरी, लगभग 17.1 टन “भूमि शक्ति” ऑर्गेनिक ग्रेन्युलर उर्वरक बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि उक्त उर्वरक को किसानों के बीच डीएपी खाद के नाम पर बेचा जा रहा था, जिससे किसानों को भ्रमित कर आर्थिक नुकसान पहुंचाने की आशंका थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुविभागीय अधिकारी पत्थलगांव श्री राकेश पैंकरा मौके पर पहुंचे और संपूर्ण उर्वरक भंडारण को तत्काल सील कर दिया गया। साथ ही आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए जब्ती प्रकरण तैयार कर आगे की कार्रवाई हेतु कार्यालय उप संचालक कृषि, जशपुर को भेजा जा रहा है।

उप संचालक कृषि ने किसानों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही उर्वरक एवं कृषि आदान खरीदें तथा खरीद के समय पक्की रसीद अवश्य लें। विभाग ने यह भी कहा है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल कृषि विभाग को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page