Home / Sports / *IPL फाइनल के किंग बल्लेबाज, सुरेश रैना और धोनी समेत इन खिलाड़ियों ने बनाए सबसे ज्यादा रन*

*IPL फाइनल के किंग बल्लेबाज, सुरेश रैना और धोनी समेत इन खिलाड़ियों ने बनाए सबसे ज्यादा रन*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

नई दिल्ली । (सियासत दर्पण न्यूज़) आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पहले ही फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं दूसरी फाइनलिस्ट टीम का फैसला 29 मई को होने वाले दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में होगा, जहां राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस (RR vs GT) आमने-सामने होंगी।

फाइनल मुकाबले से पहले IPL इतिहास के उन बल्लेबाजों पर नजर डालना दिलचस्प है, जिन्होंने खिताबी मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। इस सूची में कई दिग्गज खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं।

सुरेश रैना सबसे आगे

आईपीएल फाइनल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना के नाम दर्ज है। रैना ने अपने करियर में कुल 8 आईपीएल फाइनल मुकाबले खेले और 249 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक भी लगाए। फाइनल में उनका सर्वोच्च स्कोर 73 रन रहा।

शेन वॉटसन ने खेली यादगार पारियां

दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन का नाम आता है। वॉटसन ने 4 आईपीएल फाइनल मुकाबलों में कुल 236 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक भी निकला, जिसने उन्हें फाइनल के बड़े खिलाड़ियों में शामिल किया।

रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस सूची में तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। रोहित ने 6 आईपीएल फाइनल मुकाबलों में 183 रन बनाए। खिताबी मुकाबलों में उनका औसत 30 का रहा है।

मुरली विजय और धोनी भी शामिल

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज मुरली विजय ने 4 आईपीएल फाइनल में 181 रन बनाए। उनकी सबसे यादगार पारी 2011 के फाइनल में आरसीबी के खिलाफ आई थी, जब उन्होंने 52 गेंदों में 95 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। वहीं एमएस धोनी इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं। धोनी ने आईपीएल फाइनल की 8 पारियों में कुल 180 रन बनाए हैं।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page