Home / राजधानी / *अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत TI दीपेश जायसवाल निलंबित*

*अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत TI दीपेश जायसवाल निलंबित*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  रायपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने गोबरा नवापारा थाना प्रभारी निरीक्षक दीपेश जायसवाल को निलंबित कर दिया गया है। उन पर इलाके में अवैध शराब कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण नहीं करने और कार्रवाई के दौरान संदिग्ध आचरण करने का आरोप लगा है।

जानकारी के मुताबिक गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद अवैध कारोबार जारी रहने की बात सामने आई।

दरअसल, मामला 29 मई को तब खुला जब ACCU रायपुर की देहात टीम ने गोबरा नवापारा स्थित लल्ला सोनवानी के ढाबे में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान वहां अवैध शराब बिक्री होते मिली। सूचना पर थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल भी मौके पर पहुंचे थे।

SP कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि, कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी का व्यवहार संदिग्ध पाया गया। आरोप है कि उन्होंने आरोपी लल्ला सोनवानी से एकांत में बातचीत की। जिसके बाद उनकी भूमिका पर सवाल उठे।

गंभीर अनुशासनहीनता, थाना प्रभारी निलंबित

पुलिस अधीक्षक ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए दीपेश जायसवाल को निलंबित कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय रायपुर ग्रामीण से संबद्ध कर दिया है। मामले की शुरुआती जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक झा को सौंपी गई है। उन्हें 7 दिनों के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।

रायपुर ग्रामीण पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध शराब कारोबार के खिलाफ सख्त संदेश माना जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page