Home / राजधानी / *रायपुर में बेखौफ चोरों का आतंक, दिनदहाड़े घर में घुसकर लाखों की चोरी*

*रायपुर में बेखौफ चोरों का आतंक, दिनदहाड़े घर में घुसकर लाखों की चोरी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र स्थित टाटीबंध की पॉश कॉलोनी पार्थिवी पेसिफिक में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर सूने मकान का ताला तोड़कर करीब 5.55 लाख रुपए के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, डाफोडिल ब्लॉक निवासी स्वप्नेश्वर हरिचंदन गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड, सिलतरा में मैनेजर हैं। उनकी पत्नी और बच्चे गर्मी की छुट्टियों में ओडिशा स्थित गांव गए हुए थे। सुबह वे घर में ताला लगाकर ड्यूटी पर गए थे।दोपहर करीब 3 बजे लौटने पर घर का मुख्य दरवाजा टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो बेडरूम में रखी गोदरेज अलमारी और लॉकर भी तोड़े गए थे। चोर घर से सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर फरार हो चुके थे।

पीड़ित के मुताबिक चोरी हुए सामान में सोने की अंगूठियां, मंगलसूत्र, 6 जोड़ी बालियां, बच्चे का सोने का कड़ा, लॉकेट, चूड़ियां, चांदी की पायल, बिछिया, चांदी की कटोरी-चम्मच, सिक्के और 5 हजार रुपए नकद शामिल हैं।

सूचना मिलते ही आमानाका थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कॉलोनी में बढ़ी दहशत

दिनदहाड़े हुई चोरी के बाद पार्थिवी पेसिफिक समेत आसपास की कॉलोनियों के रहवासियों में डर का माहौल है। लोगों ने इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page