Home / राजधानी / *रायपुर में फर्जी पत्रकार बनकर ठगी की वारदात, युवक को धमकाकर मोबाइल पर किया हाथ साफ*

*रायपुर में फर्जी पत्रकार बनकर ठगी की वारदात, युवक को धमकाकर मोबाइल पर किया हाथ साफ*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर में एक उपअभियंता ने आरोप लगाया है कि पारिवारिक विवाद से जुड़ी काउंसलिंग के दौरान उन्हें सुनियोजित तरीके से जाल में फंसाकर उनका मोबाइल छीन लिया गया। पीड़ित गौरव साहू बेमेतरा जिले के साजा जल संसाधन विभाग में उपअभियंता के पद पर पदस्थ हैं। उन्होंने इस संबंध में तेलीबांधा थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

पत्रकार बनकर मिलने के लिए बुलाया

पुलिस के अनुसार गौरव साहू और उनकी पत्नी अंजली साहू के बीच पारिवारिक विवाद को लेकर महिला थाना रायपुर में काउंसलिंग चल रही थी। गौरव का कहना है कि उन्होंने काउंसलिंग के दौरान पत्नी के खिलाफ कुछ सबूत होने की बात कही थी। इसके बाद 16 दिसंबर 2025 को एक अज्ञात नंबर से फोन आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को एक न्यूज पोर्टल का पत्रकार बताया और जरूरी चर्चा के लिए अकेले मिलने को कहा।

होटल के पास मोबाइल लेकर फरार होने का आरोप

मुलाकात के लिए स्थान तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित कोटियार्ड मैरियट होटल के पास तय किया गया था। गौरव अपने मित्र अनिमेष पांडेय के साथ वहां पहुंचे। उनके अनुसार दो युवकों ने उनसे मुलाकात की, जिनमें से एक उन्हें अंधेरे स्थान की ओर ले गया। कुछ देर बाद दो अन्य युवक भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि आरोपितों ने मोबाइल में मौजूद कथित सबूत देखने के बहाने फोन अपने कब्जे में ले लिया और वापस मांगने पर गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी देते हुए मोबाइल लेकर फरार हो गए।

साजिश की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

पीड़ित का मानना है कि मोबाइल में मौजूद कथित सबूत हासिल करने के उद्देश्य से पूरी घटना को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया। मामले में तेलीबांधा थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस कॉल डिटेल, संबंधित मोबाइल नंबरों और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपितों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page