*220 पदाधिकारियों के संगठन छोड़ने की खबरों को करणी सेना ने किया खारिज*

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  छत्तीसगढ़ में राजपूत समाज की राजनीति और संगठनात्मक गतिविधियों के केंद्र में बनी करणी सेना का विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। कुछ दिन पहले डॉ. राज शेखावत की क्षत्रिय करणी सेना छोड़कर कालवी विचारधारा वाली राजपूत करणी सेना में शामिल हुए अभिषेक कुमार सिंह

अब इस पूरे मामले पर क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राज शेखावत ने आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी कर अभिषेक सिंह के दावों को भ्रामक और तथ्यहीन बताया है। शेखावत का कहना है कि अभिषेक सिंह कभी भी संगठन के विधिवत नियुक्त और अधिकृत प्रदेश अध्यक्ष नहीं रहे।

उन्हें केवल विशेष परिस्थितियों में सीमित अवधि के लिए कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व दिया गया था। संगठन के अनुसार छत्तीसगढ़ के अधिकृत प्रदेश अध्यक्ष पहले भी वीरेंद्र सिंह तोमर थे और वर्तमान में भी वही प्रदेश अध्यक्ष हैं।

उन्होंने कहा है कि अभिषेक सिंह और उनके कुछ सहयोगी संगठन के संविधान, अनुशासन और निर्धारित व्यवस्था के विपरीत गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। इसकी समीक्षा के बाद राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रदेश कार्यकारिणी को भंग करने का निर्णय लिया था।

संगठन का दावा है कि कार्यकारिणी भंग होने के बाद संबंधित लोगों के पास संगठन का प्रतिनिधित्व करने या उसके नाम से बयान जारी करने का कोई अधिकार नहीं था।

राष्ट्रीय कार्यालय ने अभिषेक सिंह के उस दावे को भी खारिज किया है जिसमें उन्होंने अपने साथ 220 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के संगठन छोड़ने की बात कही थी।

संगठन का कहना है कि अभिषेक सिंह के पास न तो संगठन की वास्तविक सदस्य संख्या का अधिकृत रिकॉर्ड था और न ही वे ऐसी स्थिति में थे कि पूरे प्रदेश संगठन की ओर से कोई दावा कर सकें।

स्पष्टीकरण में कहा गया है कि अधिकांश जिला, तहसील, संभाग और प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी आज भी संगठन के साथ जुड़े हुए हैं तथा राष्ट्रीय नेतृत्व और संगठन की विचारधारा के प्रति निष्ठावान हैं।

तोमर बंधुओं के मुद्दे के बाद बढ़े मतभेद

दरअसल, प्रदेश में चर्चित तोमर बंधुओं के मामले के दौरान क्षत्रिय करणी सेना की ओर से चलाए गए आंदोलन के बाद संगठन के भीतर वैचारिक मतभेद सामने आने लगे थे। उस समय प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों का संचालन अभिषेक सिंह की टीम कर रही थी।

आंदोलन के दौरान संगठन को विरोध और आलोचना का भी सामना करना पड़ा था। इसके बाद से संगठन के भीतर दो अलग-अलग वैचारिक धाराएं उभरने लगी थीं।

बाद में अभिषेक सिंह ने अपनी टीम के साथ डॉ. राज शेखावत की क्षत्रिय करणी सेना से अलग होने की घोषणा करते हुए कालवी विचारधारा वाली राजपूत करणी सेना का दामन थाम लिया।

इसी दौरान उन्होंने 220 पदाधिकारियों के साथ आने का दावा भी किया था।

संगठन किसी व्यक्ति विशेष पर आधारित नहीं

शेखावत ने अपने बयान में कहा है कि क्षत्रिय करणी सेना किसी एक व्यक्ति पर आधारित संगठन नहीं है। संगठन की ताकत उसके सिद्धांतों, अनुशासन, समाजहित और कार्यकर्ताओं के समर्पण में निहित है।

व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं या संगठनात्मक अनुशासन के उल्लंघन के कारण लिए गए फैसलों को पूरे संगठन की सामूहिक इच्छा के रूप में प्रस्तुत करना उचित नहीं है।

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573
  • Related Posts

    *रायपुर में नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर गिरी गाज*

    रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  रायपुर में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने अभियान चलाकर कार्रवाई की है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर संचालित इस अभियान…

    *ड्राइवर की आत्महत्या से पहले वायरल हुआ वॉयस नोट*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र में एक ड्राइवर द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। आत्महत्या से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *मृत मवेशी रखकर हाईवे जाम, भारतमाला मार्ग पर अवैध वसूली का आरोप*

    *मृत मवेशी रखकर हाईवे जाम, भारतमाला मार्ग पर अवैध वसूली का आरोप*

    *विवाद के बाद प्रशासन सख्त, रूपेश पांडेय को किया गया सस्पेंड*

    *विवाद के बाद प्रशासन सख्त, रूपेश पांडेय को किया गया सस्पेंड*

    *भारतमाला सड़क पर तेज रफ्तार का तांडव, 7 बैल चपेट में, 5 की मौत*

    *भारतमाला सड़क पर तेज रफ्तार का तांडव, 7 बैल चपेट में, 5 की मौत*

    *विधायक और नायब तहसीलदार मामले में सच्चाई की पड़ताल को लेकर नई मांग*

    *विधायक और नायब तहसीलदार मामले में सच्चाई की पड़ताल को लेकर नई मांग*

    *रायपुर में नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर गिरी गाज*

    *रायपुर में नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर गिरी गाज*

    *220 पदाधिकारियों के संगठन छोड़ने की खबरों को करणी सेना ने किया खारिज*

    *220 पदाधिकारियों के संगठन छोड़ने की खबरों को करणी सेना ने किया खारिज*

    You cannot copy content of this page