Home / राजधानी / *जंतर-मंतर पर जुटेंगे बदलाव की बात करने वाले दल*

*जंतर-मंतर पर जुटेंगे बदलाव की बात करने वाले दल*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) आज नई दिल्ली के जंतर-मंतर में होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होगी। पार्टी का दावा है कि वह देश की पहली मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टी है। जिसने CJP के आंदोलन का समर्थन करते हुए इसमें भाग लेने का फैसला किया है।

JCC(J) ने कहा कि यह प्रदर्शन राष्ट्रीय परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के मुद्दे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित किया जा रहा है। पार्टी ने स्पष्ट किया कि उसका समर्थन मुद्दा-आधारित है और छात्रों के भविष्य से जुड़े सवालों पर जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से है।

राजनीति में टिके रहने कॉकरोच जैसी जिजीविषा भी चाहिए

पार्टी अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा कि, वे कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े हैं, लेकिन वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में पारंपरिक दलों के लिए अस्तित्व बनाए रखना चुनौती बन गया है। आज के भारत में, जहां पुराने राजनीतिक दल रातोंरात कमजोर हो रहे हैं, सिर्फ कांग्रेसी होना काफी नहीं है। राजनीति में टिके रहने के लिए कॉकरोच जैसी जिजीविषा भी चाहिए।

अमित जोगी ने छत्तीसगढ़ी संदर्भ देते हुए कहा कि, राज्य में कॉकरोच के लिए ‘झेंगुरा’ शब्द इस्तेमाल होता है। उन्होंने कहा कि, हम 6 जून को जंतर-मंतर में कॉकरोच बनकर नहीं, बल्कि गर्व के साथ झेंगुरा बनकर पहुंचेंगे।

छात्रों के मुद्दे पर एकजुटता, भविष्य में साथ काम करने के संकेत

JCC(J) ने कहा कि फिलहाल उसका CJP के साथ जुड़ाव परीक्षा अनियमितताओं और छात्रों के हितों से जुड़े मुद्दों तक सीमित है। हालांकि पार्टी ने भविष्य में CJP और समान सोच वाले संगठनों के साथ सहयोग की संभावना भी जताई है।

देश में तीसरे विकल्प की मांग बढ़ रही

अमित जोगी ने कहा कि, युवाओं के बीच भाजपा और कांग्रेस से अलग एक मजबूत तीसरे राजनीतिक विकल्प की मांग लगातार बढ़ रही है। उन्होंने स्वीकार किया कि राजनीतिक दलों से गलतियां हुई हैं और ऐसे जन आंदोलनों से आत्ममंथन का अवसर मिलता है।

उन्होंने कहा कि, हमें लोगों की उस इच्छा को समझना और सम्मान देना चाहिए। आंदोलन राजनीतिक दलों को आईना दिखाते हैं। यह आईना असहज कर सकता है, लेकिन सुधार के लिए जरूरी है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page